CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो

Updated:
विज्ञापन
 शबाना आजमी, फोटो - ए आई जेनरेटेड

शबाना आजमी, फोटो - ए आई जेनरेटेड

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी की अचानक तबीयत बिगड़ी. चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने उन्हें आराम के लिए सिक्योरिटी रूम में पहुंचाया.

विज्ञापन

एक्टर्स शबाना आजमी सोमवार को जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं. प्रदर्शन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगे. इसके बाद वॉलंटियर्स और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सिक्योरिटी रूम में ले जाकर आराम कराया.

प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया चक्कर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में शबाना आजमी को वॉलंटियर्स के सहारे चलते हुए देखा गया. भीड़ और गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई . इससे पहले शबाना आजमी ने प्रदर्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. एक तस्वीर में वह एक्टर प्रकाश राज के साथ ट्रक पर सवार नजर आईं. उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि सरकार ने CJP नेताओं से बातचीत करने का फैसला लिया है. उन्होंने लिखा, सरकार ने आखिरकार बातचीत के लिए बुलाया है. जंतर-मंतर पर यह शिक्षा सुधारों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन है.

बैरिकेड पार कर प्रदर्शन में शामिल हुईं शबाना आजमी

वहीं शबाना आजमी प्रोटेस्टर्स की मदद से बैरिकेड पार करती नजर आई. उन्होंने कहा, मैं यहां पहुंच गई हूं. यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर हिम्मत मिलती है. वहीं, पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, यहां इतनी तादाद में जुटे साथियों को नमन. प्रोटेस्ट के दौरान पीटीआई से बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा कि यह प्रोटेस्ट पूरी तरह पीसफुल है. उन्होंने कहा, हम यहां शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करने आए हैं. यह हमारा संवैधानिक अधिकार है. महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा का रास्ता दिखाया है और हमारा हिंसा का कोई इरादा नहीं है.

शबाना आजमी बोलीं चेहरों पर नहीं, आंदोलन के असली मुद्दे पर ध्यान दो

जब उनसे पूछा गया कि इस आंदोलन में बॉलीवुड के दूसरे सितारे क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि लोगों को मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए, न कि इस बात पर कि कौन प्रोटेस्ट में शामिल है. उन्होंने कहा, जो लोग इस उद्देश्य के लिए आगे आए हैं, उनका समर्थन करना चाहिए. असली मुद्दे से ध्यान नहीं भटकाना चाहिए.


ये भी पढ़ें: “प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा.”, CJP मार्च पर बोलीं हेमा मालिनी, शांतिपूर्ण बातचीत की दी सलाह


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola