“प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा.”, CJP मार्च पर बोलीं हेमा मालिनी, शांतिपूर्ण बातचीत की दी सलाह
प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा.”, CJP मार्च पर बोलीं हेमा मालिनी फोटो, इंस्टाग्राम
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट मार्च पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सिर्फ प्रदर्शन करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा, बल्कि शांतिपूर्ण बातचीत ही हर समस्या का एकमात्र जरिया है.
वेटरन एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी सोमवार को नई दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन शामिल हुई. सत्र के बाद उन्होंने संसद के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रतिक्रिया दी. ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह विरोध करने से कोई फायदा नहीं होगा.
What Hema Malini Said: हेमा मालिनी ने क्या कहा?
हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसे मुद्दों का समाधान विरोध-प्रदर्शन से नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विषय पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं और सरकार इस मामले में उचित फैसला करेगी.
">#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: BJP MP Hema Malini says, If there is a problem, it should be discussed properly. Protesting in this manner won't achieve anything. As for the country's youth and the education system, our Modi government has always stood by them pic.twitter.com/4HQqf90fqk
— ANI (@ANI) July 20, 2026
उन्होंने मीडिया से कहा, “छात्रों को आप शामिल करते हैं, बेचारे को गुमराह नहीं करना चाहिए ना? बराबर बताना चाहिए क्या समस्या है. उन्हें कुछ अच्छा करने में खुश होना चाहिए. मैं बस यही कहूंगी, कि इस मामले को बातचीत के जरिए समझाया जाना चाहिए".
उन्होंने आगे कहा, “ऐसे विरोध करने के बजाय तो कोई काम नहीं होगा. देश के युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कई कदम उठाए हैं और इस दिशा में लगातार काम किया है”.
About CJP Parliament March: सीजेपी की संसद चलो मार्च के बारे में
CJP ने नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला गया है. संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह मार्च निकला है. यह मार्च संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन हुआ, इसलिए सेंट्रल दिल्ली और संसद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई.
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अपील पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी. वांगचुक इस समय सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. दिपके ने 18 जुलाई को, वांगचुक के 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती होने के विरोध में यह अनशन शुरू किया था. बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और सौरभ दास ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










