‘लगा 2 दिन में जवाब आएगा, नहीं आया तो पांचवें दिन हम यहां आ गए’, PM मोदी से रिप्लाई न मिलने पर शबाना आजमी ने कही यह बात

शबाना आजमी जंतर मंतर पहुंची और उन्होंने CJP प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है, पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
वेटेरन एक्ट्रेस शबाना आजमी रविवार,19 जुलाई, को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया, जो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने और जावेद अख्तर ने समाधान खोजने के लिए बातचीत शुरू करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था. हालांकि, उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है.
What Shabana Azmi Said: 4 दिन मैं नहीं आया तो फिर पांचवे दिन हम यहां आ गए
शबाना आजमी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की, “जब पानी हद से गुजर जाता है, तभी बोलती हूं. हर छोटी बड़ी बात पर मैं नहीं बोलती हूं, क्योंकि अब मेरी 75 साल की उम्र हो गई है, मैं ये सब देख चुकी हूं. तो मैं बहुत, जब मुझे अंदर से कोई चीज झंझोड़ती है, तब मैं बोलती हूं.”
उन्होंने आगे कहा की, “मैंने और जावेद जी ने , प्रधानमंत्री को खत लिखा. जावेद साहब ने खत में लिखा कि देखिए आप सिर्फ एक डायलॉग शुरू करिए, प्रेस के पास हम नहीं जा रहे. हम इसको एक पब्लिक मैटर नहीं बनाएंगे, हम सिर्फ राज्यसभा के एक्स-संसद हैं, तो हम उसे लिख रहे हैं, उनकी बात तो सुनिए. पहले हमें लगा कि 2 दिन मैं उनका जवाब मिलेगा, 2 दिन मैं नहीं आया, 3 दिन मैं नहीं आया, 4 दिन मैं नहीं आया तो फिर पांचवे दिन हम यहां आ गए".
">VIDEO | Delhi: Ahead of the Cockroach Janata Party's proposed protest march, veteran actress Shabana Azmi joined the protesters and says, "All of us who are here, have come for a peaceful protest, to exercise the right granted to us by our country's constitution. Mahatma Gandhi pic.twitter.com/q1mx2cL7gN
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
Shabana Met CJP Founder Abhijeet Dipke: प्रोटेस्ट में शामिल शबाना, मिली अभिजीत दिपके से
शबाना का प्रोटेस्ट में शामिल होना, क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के सार्वजनिक समर्थन के कुछ दिनों बाद हुआ है. शबाना ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दिपके से मुलाकात की, जो खुद भी अभी भूख हड़ताल पर हैं.
Which Celebrity Supported CJP Protest: किस किस सेलिब्रिटी ने सपोर्ट किया सीजेपी प्रोटेस्ट को
शबाना आजमी के अलावा, प्रकाश राज और पूनम पांडे जैसी हस्तियां भी जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में दिखे. इससे पहले, सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, इमरान खान, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम वांगचुक और प्रदर्शनकारियों की भूख हड़ताल का समर्थन किया है.
About CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट के बारे में
CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) 6 जून से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. यह ग्रुप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है.
यह प्रोटेस्ट तब और फेमस हुआ जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने इस मुद्दे के समर्थन में 28 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की. पुलिस ने शनिवार को उन्हें हिरासत में ले लिया और कोर्ट से दखल की मांग वाली याचिका के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़े: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होगा बॉलीवुड का यह एक्टर, कहा- जवाबदेही तय हो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










