मैं बेरोजगार हूं, मुझे काम देंगे?... अमेठी हार के बाद स्मृति ईरानी के पास नहीं था काम, ऐसे हुई टीवी पर वापसी

Updated:
विज्ञापन

स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद स्मृति ईरानी ने राजनीति से ब्रेक लिया और एक्टिंग में वापसी की. उन्होंने खुद कॉल करके काम मांगा और 25 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के किरदार में लौटीं.

विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने राजनीति में आने के बाद टीवी से दूरी बना ली थी. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति बाद में राजनीति में इतनी आगे बढ़ीं कि केंद्रीय मंत्री तक बनीं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया. इस बार उनके पास राजनीति में कोई पद नहीं था और एक्टिंग से भी वह कई साल से दूर थीं. ऐसे में उन्होंने इंतजार करने के बजाय खुद काम तलाशने का फैसला किया.

विज्ञापन

स्मृति ने खुद फोन कर मांगा काम

स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम
स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

स्मृति ईरानी ने Times Now से बातचीत में बताया कि उन्होंने काम के लिए खुद फोन किया था. उन्होंने कहा, “मैंने अपना फोन उठाया और मीडिया और एंटरटेनमेंट में नौकरी मांगी. मैंने कहा, मैं बेरोजगार हूं, क्या आप मुझे कुछ काम दे सकते हैं?”

स्मृति ने जिस शख्स को फोन किया, उनका नाम उदय शंकर है. वह उस समय विदेश में थे. स्मृति की बात सुनकर वह भी हैरान रह गए. वजह साफ थी, एक पूर्व केंद्रीय मंत्री खुद फोन करके नौकरी मांग रही थीं.

लेकिन स्मृति के लिए इसमें झिझकने वाली कोई बात नहीं थी. उनका कहना था कि अगर काम करना है तो काम मांगने में शर्म कैसी?

ये भी पढ़ें: कभी करती थीं झाड़ू-पोछा, पिता ने 1 लाख रुपये इस शर्त पर दिए थे उधार, फिर ऐसे बनीं घर-घर की तुलसी

दिलचस्प है इस कहानी का ट्विस्ट

स्मृति ने बताया कि उदय शंकर वही व्यक्ति थे, जिनकी वजह से कभी उनका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम खत्म हुआ था. लेकिन वक्त ने ऐसा मोड़ लिया कि बाद में वही उनकी टीवी पर वापसी की वजह भी बने.

यानी जिस शख्स के साथ कभी उनके टीवी करियर का एक अध्याय खत्म हुआ था, उसी से फोन पर काम मांगने के बाद उनकी वापसी का रास्ता खुला.

12 घंटे की शिफ्ट के लिए भी तैयार थीं

टीवी पर लौटना सिर्फ कैमरे के सामने आने तक सीमित नहीं था. स्मृति को फिर से सेट पर लंबे समय तक काम करना था. उन्होंने बताया कि उदय शंकर ने उनसे पूछा था कि क्या वह एक कर्मचारी की तरह सेट पर काम करने के लिए तैयार हैं.

स्मृति ने कहा, “आप 12 घंटे तक काम कर सकते हैं और आप कभी वास्तव में काम से बाहर नहीं होते.”

राजनीति में लंबे समय तक रहने के बाद दोबारा टीवी सेट की रोज की मेहनत करना उनके लिए एक अलग अनुभव था. सेट पर मौजूद लोग भी यह देखकर हैरान थे कि एक पूर्व केंद्रीय मंत्री अब बाकी कलाकारों की तरह शूटिंग कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: TV से गायब हुए तो लगा खत्म हो गया करियर, फिर लौटते ही फिर बन गए TV के सुपरस्टार

फिर मिली तुलसी के रूप में वापसी

स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम
स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

स्मृति ईरानी की यह कोशिश रंग लाई और उन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में काम मिला. शो में वह एक बार फिर अपने सबसे पॉपुलर किरदार तुलसी विरानी के रूप में नजर आईं.

करीब 25 साल बाद स्मृति को तुलसी के किरदार में वापस देखकर पुराने दर्शकों की यादें भी ताजा हो गईं. शो में अमर उपाध्याय भी मिहिर विरानी के किरदार में लौटे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola