TV से गायब हुए तो लगा खत्म हो गया करियर, फिर लौटते ही फिर बन गए TV के सुपरस्टार

Updated:
विज्ञापन

रुपाली गांगुली और स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कई टीवी सितारों ने लंबा ब्रेक लिया, लेकिन जब वे लौटे तो एक बार फिर छा गए. रूपाली गांगुली की 'अनुपमा' से वापसी ने मचाया धमाल.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक छोटे पर्दे से दूरी बनाई. किसी ने परिवार के लिए ब्रेक लिया तो कोई फिल्मों में व्यस्त हो गया. कई लोगों को लगा कि उनका टीवी करियर खत्म हो गया है, लेकिन जब उन्होंने वापसी की तो एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया. आइए जानते हैं ऐसे ही चार सितारों के बारे में.

विज्ञापन

रुपाली गांगुली

आखिरी बार कब TV पर दिखीं?

रुपाली गांगुली साल 2015 में टीवी शो 'परवरिश सीजन 2' में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने करीब 5 साल तक छोटे पर्दे से दूरी बनाई. फिर साल 2020 में उन्होंने 'अनुपमा' से वापसी की. यह शो टीवी का सबसे बड़ा हिट साबित हुआ.

ब्रेक की वजह क्या थी?

रुपाली गांगुली ने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने बेटे रुद्रांश की परवरिश के लिए एक्टिंग से दूरी बनाई थी. उनका कहना था कि वह अपने बेटे के बचपन का एक भी पल मिस नहीं करना चाहती थीं. कमबैक को लेकर स्क्रीन से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था,

मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर वापसी हो सकती थी. यह कहानी एक मां के बारे में है और मुझे कोई दिखावा करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि यह किरदार मेरी उम्र के आस-पास का ही है. अपने करियर को फिर से शुरू करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि मैं उसी के साथ काम करूं जिसके साथ सब कुछ शुरू हुआ था. राजन शाही मेरे पहले डायरेक्टर थे और मैं उनकी पहली हीरोइन थी. हमने साथ में अपनी पारी शुरू की थी और उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है.
View on Instagram

स्मृति ईरानी

आखिरी बार कब TV पर दिखीं?

स्मृति ईरानी आखिरी बार 'मनिबेन डॉट कॉम' (2010) में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. उन्होंने करीब 15 साल बाद टीवी फिक्शन में वापसी की. वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से एक बार फिर तुलसी विरानी के किरदार में नजर आई.

View on Instagram

ब्रेक की वजह क्या थी?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में स्मृति ने बताया कि राजनीति में व्यस्त होने की वजह से वह एक्टिंग से दूर थीं. उन्होंने कहा कि एकता कपूर का विजन उन्हें दोबारा टीवी पर लेकर आया. स्मृति ने कहा था,

मुझे एकता कपूर का विजन पसंद आया. 25 साल बाद फिर साथ काम करना खास एहसास है. मुझे गर्व है कि भारतीय टेलीविजन आज भी दमदार कहानियां सुना सकता है.

शरद केलकर

आखिरी बार कब TV पर दिखे?

शरद केलकर साल 2017 में 'कोई लौट के आया है' में नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने करीब 8 साल तक कोई डेली टीवी शो नहीं किया. उसके बाद उन्होंने 'तुम से तुम तक' से छोटे पर्दे पर वापसी की.

View on Instagram

ब्रेक की वजह क्या थी?

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शरद ने बताया कि फिल्मों में काम करने के कारण डेली सोप करना संभव नहीं था. साथ ही वह किसी भी किरदार के लिए टीवी पर लौटना नहीं चाहते थे.

शरद ने कहा था,

फिल्मों में काम पूरी तरह समय मांगता है. यही वजह थी कि मैंने डेली शो नहीं किए. मैं किसी भी रोल के लिए वापसी नहीं करना चाहता था, मुझे ऐसा किरदार चाहिए था जो मुझे चुनौती दे.

रोनित रॉय

आखिरी बार कब TV पर दिखे?

रोनित रॉय आखिरी बार 'स्वर्ण घर' (2022) में नजर आए थे. उन्होंने 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' से छोटे पर्दे पर वापसी की.

View on Instagram

ब्रेक की वजह क्या थी?

ईटाइम्स से बातचीत में रोनित रॉय ने कहा कि वह सिर्फ वही प्रोजेक्ट चुनते हैं जिसमें अच्छा किरदार और मजबूत टीम हो. उन्होंने यह भी कहा कि टीवी ने उन्हें पहचान दी है और वह हमेशा इस इंडस्ट्री के प्रति वफादार रहेंगे.

रोनित ने कहा था,

टीवी ने मुझे पहचान दी है. मैं किसी भी शो के लिए हां नहीं कहता. मैं सही कहानी, सही किरदार और सही लोगों के साथ काम करना चाहता हूं. टेलीविजन के प्रति मेरी वफादारी हमेशा रहेगी.



ये भी पढ़ें: न कोई हिंट, न कोई तैयारी...एक झटके में छिन गया हिट शो, अचानक सीरियल से बाहर हुए ये सितारे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola