Bigg Boss 20: 'एनर्जी खत्म हो गई तो रिटायर हो जाओ...' सलमान खान की होस्टिंग देख भड़के लोग, अमिताभ बच्चन से कर दी तुलना

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस में सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 में सलमान खान की सुस्त होस्टिंग देख फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. पुराने सीजन्स का एक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भाईजान की कम होती एनर्जी पर सवाल उठाए और 80 पार अमिताभ बच्चन से तुलना करते हुए उन्हें रिटायर होने तक की सलाह दे डाली.

विज्ञापन

Salman Khan In Bigg Boss: रियलिटी शो 'बिग बॉस' और सलमान खान का नाम एक-दूसरे की पहचान बन चुका है. सालों से दर्शक सिर्फ भाईजान के अंदाज के लिए वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं. लेकिन 'बिग बॉस 20' के दौरान अब दर्शकों का यही प्यार तीखी आलोचना में बदलता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर सलमान के शुरुआती सीजन्स का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. लोग सलमान की पुरानी एनर्जी और आज की सुस्त होस्टिंग की तुलना कर रहे हैं.

विज्ञापन

पुराना वीडियो देख याद आया भाईजान का चार्म

image.png

रेडिट पर वायरल हुए इस पुराने वीडियो में सलमान खान मंच पर जबरदस्त जोश और फुर्ती के साथ नजर आ रहे हैं. चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान, कंटेस्टेंट्स की जमकर खिंचाई और जल्लाद के साथ उनकी मस्ती दर्शकों को खूब हंसाती थी. फैंस का कहना है कि सीजन 13 तक सलमान शो में पूरी तरह डूबे नजर आते थे और उनकी आंखों में एक अलग ही चमक होती थी. लेकिन अब वक्त के साथ वह पूरा चार्म गायब हो चुका है.

image.png
image.png

ये भी पढ़ें: हेयर ट्रांसप्लांट या नई फिल्म का सीक्रेट लुक... Bigg Boss 20 में Salman Khan के सिर से क्यों नहीं हट रही हैट?

'एनर्जी नहीं बची तो घर बैठकर रिटायर हो जाओ'

पुराने और आज के अंदाज की तुलना करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि अगर होस्ट करने का दम नहीं बचा है, तो बेहतर है कि घर बैठें और रिटायर हो जाएं. ऐसी सुस्त होस्टिंग पूरे शो का मजा किरकिरा कर देती है. वहीं दूसरे लोगों ने कहा कि सलमान अब सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं और ऐसा लगता है जैसे उन्हें जबरदस्ती स्टेज पर खड़ा कर दिया गया हो.

image.png
image.png

ये भी पढ़ें: Salman Khan Jacket Price: भाईजान ने Bigg Boss 20 में पहनी ₹1.75 लाख की जैकेट, शाहरुख खान के बेटे संग है असली कनेक्शन

अमिताभ बच्चन से कर दी तुलना

इस बहस के बीच कई यूजर्स ने सलमान खान की तुलना अमिताभ बच्चन से कर डाली. लोगों ने कहा कि अमिताभ बच्चन 80 साल से ज्यादा की उम्र में भी 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर सलमान से कहीं ज्यादा मेहनत और जोश दिखाते हैं. उनका हर एपिसोड पूरी तैयारी के साथ होता है, जबकि सलमान के पास अब वो लगन नजर नहीं आती.

image.png
image.png

रोबोट की तरह मेकर्स की लाइनें दोहराने का आरोप

फैंस का यह भी आरोप है कि सलमान अब खुद से कुछ नहीं बोलते, बल्कि कान में लगे डिवाइस (इन-इयर) से मेकर्स की आवाज का इंतजार करते हैं. वे बहुत रुक-रुक कर और रोबोट की तरह लाइनें दोहराते हैं. हालांकि कुछ फैंस का यह भी मानना है कि बढ़ती उम्र, सेहत की समस्याओं और शो के जरूरत से ज्यादा स्क्रिप्टेड हो जाने की वजह से सलमान का मन अब बिग बॉस से भर चुका है.

image.png
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola