मोबाइल चैट में मिली हाथ-पैर तोड़ने के बाद केतन की हत्या की योजना, सिया-चेतन के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरोपी रितेश (बाएं), सिया और केतन (दाएं) (Photo/X)

Pune Fort Murder: पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है. पुलिस ने तीसरे आरोपी रितेश हंगे को गिरफ्तार किया है. मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में सामने आए चैट से हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है.

विज्ञापन

पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीसरे आरोपी रितेश हंगे को गिरफ्तार किया है. पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि रितेश को सिया गोयल और चेतन की उस योजना की जानकारी थी, जिसमें पहले केतन के हाथ-पैर तोड़ने और बाद में उसकी हत्या करने की बात थी. पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन की मौत के बाद चेतन ने रितेश को फोन कर घटना की जानकारी दी थी.

विज्ञापन

मोबाइल से मिले चैट के बाद सामने आया नाम

पुलिस को रितेश की कथित भूमिका का पता मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच के बाद चला. पुलिस का दावा है कि फोन से ऐसे चैट मिले हैं, जिनमें केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने और वारदात के सबूत मिटाने की चर्चा थी. रितेश को महाराष्ट्र के बीड का रहने वाला बताया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: होटल में महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेमी ने भी की खुदकुशी की कोशिश

पुलिस हिरासत में आरोपी रितेश

रितेश को वडगांव मावल सेशंस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस अब तीसरे आरोपी की भूमिका और पूरी साजिश से जुड़े सबूतों की जांच कर रही है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola