Pune Dahi Handi: जश्न के बाद दर्दनाक हादसा, लोहे का ढांचा गिरने से 45 साल की महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

दहीहंडी समारोह के बाद एक दर्दनाक हादसा (Photo/X)

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में दहीहंडी उत्सव के बाद एक दुखद हादसा हुआ. लोहे का ढांचा गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में दहीहंडी समारोह के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया. पिंपरी-चिंचवड़ के ओल्ड सांगवी इलाके में शुक्रवार रात दहीहंडी कार्यक्रम के लिए लगाया गया अस्थायी लोहे का ढांचा हटाते समय अचानक गिर गया. इसकी चपेट में 45 वर्षीय सलमा सलाउद्दीन पठान आ गईं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

हादसे में सलमा गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोहे के ढांचे को हटाया जा रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola