रविंद्र गंझू दस्ते को बड़ा झटका, लातेहार पुलिस ने खूंखार माओवादी मुकेश को दबोचा, 9 कांडों का था वांटेड

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Naxal News

गिरफ्तार नक्सली और उसके साथ पुलिस के जवान

Jharkhand Naxal News: लातेहार के चंदवा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. रविंद्र गंझू दस्ते का यह सदस्य वन रक्षा समिति सदस्य प्रद्युम्न यादव की हत्या और लेवी-आगजनी के 9 मामलों में वांछित था.

विज्ञापन

लातेहार से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Naxal News, चंदवा (लातेहार): लातेहार के चंदवा पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य मुकेश गंझू (पिता- स्व. बाबूलाल गंझू, निवासी- बजरमरी, बेलगड़ा, चंदवा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस कुख्यात माओवादी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय रविंद्र गंझू दस्ते को बहुत बड़ा झटका लगा है.

मुखबिरी के आरोप में की थी प्रद्युम्न यादव की बेरहमी से हत्या

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुकेश गंझू चंदवा थाना कांड संख्या 170/23 का मुख्य आरोपी है. वर्ष 2023 में जमुआरी गांव के निवासी और वन रक्षा समिति के सदस्य प्रद्युम्न यादव की हत्या पुलिस मुखबिरी के आरोप में कर दी गई थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड को माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के इशारे पर मुकेश गंझू और राजन महंत असुर ने मिलकर अंजाम दिया था.

Also Read: Dumka: झाड़फूंक के चक्कर में गई जान, सांप के डंसने के 17 घंटे बाद अस्पताल पहुंची महिला, हुई मौत

आगजनी, फायरिंग और लेवी के 9 मामलों में था वांछित

मुकेश गंझू के खिलाफ लातेहार, लोहरदगा, गुमला समेत कई जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लेवी (रंगदारी) और आगजनी के 9 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. इसमें वर्ष 2022 में चंदवा थाना क्षेत्र के कठपुलिया के समीप वाहनों में आगजनी प्रमुख है. इसके अलावा साल 2023 में उसने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था. तब उसने लपरा रेलवे पुल निर्माण कार्य के दौरान आग लगाई थी. साल 2024 के फरवरी में सुंदरू सरना टोली में सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावा दुधिमाटी, ललकीटांड़ और बेतर में पुल व चेकडैम निर्माण कार्य को रोकने और लेवी वसूलने के लिए माओवादी पर्चा छोड़ था.

गांव आते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि वांटेड मुकेश गंझू इन दिनों पुलिस से छिपकर अपने गांव बजरमरी आया हुआ है. सूचना के फौरन बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गांव में छापेमारी कर मुकेश को धर दबोचा. इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी अभियान में एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव और जिला पुलिस बल के सशस्त्र जवान शामिल थे.

Also Read: Chatra News: बाल विवाह के खिलाफ सिमरिया में बीडीओ की अनोखी पहल, ग्रामीणों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola