झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 को, लातेहार में 16 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा के लिए लातेहार में 16 केंद्र बनाए गए हैं. प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लातेहार

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, परीक्षा ऑब्जर्वर, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

समय पर तैनाती और सख्त जांच के निर्देश

उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने, अभ्यर्थियों की सघन जांच सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके.

जिले में बनाये गये हैं 16 परीक्षा केंद्र

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. लातेहार में बनवारी साहू महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका), जिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गांधी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, संत जेवियर्स एकेडमी और केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

वहीं चंदवा प्रखंड में प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय, सांसंग, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, क्राइस्ट राजा मध्य विद्यालय, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय और ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है. इसके अलावा मनिका में डिग्री कॉलेज और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

तीन पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक श्रवण राम सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola