हेरहंज : जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, कुछ घरों को किया ध्वस्त

हेरहंज के मेराल और उद गांव में जंगली हाथी ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया और अनाज बर्बाद किया. ग्रामीणों में भारी दहशत, वन विभाग से मुआवजे की मांग की.
प्रतिनिधि हेरहंज
प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा. बीती रात एक जंगली हाथी ने मेराल गांव में जमकर उत्पात मचाया. यहां लगन लोहरा के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही सो रहे थे. अचानक घर गिरने से वे घायल हो गये. हाथी ने यहां अन्य घर को भी नुकसान पहुंचाया है. इससे ग्रामीणों में भय व दहशत व्याप्त है. इसके अलावे उद गांव में जंगली हाथी ने राजेंद्र भुइयां के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखा अनाज खा लिया. काफी अनाज बिखेर दिया.
इससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है. सूचना के बाद वनपाल आनंद कुमार चौधरी, उपप्रमुख विजय उरांव, दामोदर तुरी, रॉकी लोहरा, केदार लोहरा समेत अन्य लोग गांव पहुंचे. नुकसान का आकलन किया. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों के आतंक पर शीघ्र नियंत्रण लगाने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. लगातार हो रही घटना से भय का माहौल बना है. ग्रामीण रातभर जागकर अपने घरों व फसलों की निगरानी करने को मजबूर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










