पागल कुते का आतंक, आठ लोगों को किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

चंदवा में एक पागल कुत्ते ने आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदवा

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में एक पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिला. उक्त पागल कुते ने सिर्फ शुक्रवार को करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया है. खबर लिखकर जाने तक आठ लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में किया गया था. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बुध बाजार परिसर में कुते ने सबसे पहले दो-तीन लोगों को काटा. इनमें यहां संचालित एक निजी स्कूल के दो स्टाॅफ भी शामिल है. इसके बाद यह पागल कुता शहर में अन्य लोगों पर भी झपटता रहा. लोगों को जख्मी करता रहा. पागल कुते ने रंशु कुमार, संजय तुरी, प्रियांशी कुमारी, सृष्टि कुमारी, दिनेश गंझू समेत अन्य लोग शामिल है. स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन व पशुपालन विभाग से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola