Latehar News: हेरहंज में दुर्गापूजा समितियों का पुनर्गठन, घुर्रे में मनीष साहू और बाजार टांड़ में अक्षय कुमार अध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन

मनीष कुमार. | Prabhat Khabar Network

हेरहंज के बस स्टैंड और बाजार टांड़ में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। मनीष कुमार और अक्षय कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन

हेरहंज, लातेहार : शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा उत्सव को लेकर प्रखंड में पूजा समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. प्रखंड मुख्यालय स्थित घुर्रे बस स्टैंड और बाजार टांड़ में ग्रामीणों की अलग-अलग बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से पूजा समितियों का पुनर्गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घुर्रे में मनीष साहू को मिली जिम्मेदारी

घुर्रे गांव स्थित बस स्टैंड परिसर में विजय शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर वर्ष की तरह भव्य रूप से दुर्गापूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से मनीष कुमार साहू को अध्यक्ष, प्रवीण यादव को सचिव और राजेश कुमार साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया. संरक्षक मंडली में संतोष यादव, रंजीत जायसवाल, रूपेंद्र जायसवाल, मनीष जायसवाल और देवनंदन प्रसाद को शामिल किया गया.

बाजार टांड़ में अक्षय कुमार बने अध्यक्ष

बाजार टांड़ में जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से अक्षय कुमार को अध्यक्ष, पीयूष गुप्ता को सचिव और रिशु गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया. संरक्षक मंडली में अरविंद यादव, गोलू गुप्ता, बबलू गुप्ता, अमित गुप्ता और कुंदन गुप्ता को शामिल किया गया.

दोनों बैठकों में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा मनाने पर सहमति बनी. पूजा पंडाल निर्माण और विद्युत सज्जा को लेकर रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई. मौके पर नवीन कुमार, राहुल भुइयां, आकाश जायसवाल, नीरज साहू, त्रिलोकी साहू, नागेंद्र गुप्ता, पिंकू गुप्ता, मनीष गुप्ता, उदय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola