बालूमाथ: मगध कोलियरी के 22 नंबर कांटा में गोलीबारी के बाद ट्रांसपोर्टिंग ठप, इलाके में दहशत
संकिक तस्वीर
बालूमाथ के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा पर गोलीबारी के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह प्रभावित है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जांच जारी है।
मो शमीम की रिपोर्ट
आपके शहर में
बालूमाथ (लातेहार). बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मगध कोलियरी के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा में बुधवार रात हुई गोलीबारी के बाद कोलियरी में सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के बाद से 22 नंबर कांटा से कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई है.
फिलहाल एक ही कांटे से कोयले का उठाव
जय अंबे (जीआरएल) कंपनी के कर्मी प्रशांत कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा दो कांटों से प्रतिदिन करीब 16 हजार टन कोयले का उठाव कर बालूमाथ सीसीएल साइडिंग में गिराया जाता है. 22 नंबर कांटा में हमले के बाद फिलहाल एक ही कांटे से कोयले का उठाव जारी है, ताकि ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बंद न हो. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
अकेले ड्यूटी कर रहा था ऑपरेटर
गोलीबारी में घायल ऑपरेटर अरुण उरांव जय अंबे कंपनी का कर्मी है. घटना के बाद 22 नंबर कांटा को बंद कर दिया गया है.सूत्रों के अनुसार, घटना के समय रात्रि ड्यूटी में कंपनी का एकमात्र ऑपरेटर अरुण उरांव ही मौजूद था.
ये भी पढ़ें: लातेहार में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, सदर थाना पुलिस कर रही जांच
सीसीएल कर्मी था नदारद
कांटा घर में सीसीएल का कोई कांटा बाबू मौजूद नहीं था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रात्रि ड्यूटी के दौरान अकेले ऑपरेटर से कांटा संचालन कैसे कराया जा रहा था और सीसीएल का कांटा बाबू ड्यूटी पर क्यों नहीं था.स्थानीय लोगों का आरोप है कि जय अंबे कंपनी द्वारा सीसीएल के साथ सांठगांठ कर अपने ही ऑपरेटर से लोड हाइवा का वजन कराया जाता है. इससे ओवरलोड कोयला भेजने और हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, यह पूरा मामला जांच का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए