Latehar News: बारियातू में जन्माष्टमी पर सजा राधा-कृष्ण का रूप, 30 बच्चों ने रूप-सज्जा प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

बारियातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।

विज्ञापन

बारियातू, लातेहार : स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विद्यालय के करीब 30 भैया-बहनों ने हिस्सा लिया. बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर काफी आकर्षक लग रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. उनकी वेशभूषा और प्रस्तुति ने विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र राम समेत सभी आचार्य और दीदियों ने बच्चों की आरती उतारी.

संस्कृति और परंपरा से जोड़ना उद्देश्य

प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से परिचित कराना तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-चरित्र से प्रेरणा दिलाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि रूप-सज्जा जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में सीखने का अवसर मिलता है.

सभी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में शामिल सभी भैया-बहनों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया. आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola