Latehar News: ग्रीनफील्ड एकेडमी में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, कृष्ण जन्म से रासलीला तक बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

श्री कृष्ण-राधा के वेश में पहुंचे बच्चे. | Prabhat Khabar Network

चंदवा के ग्रीनफील्ड एकेडमी जूनियर विंग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

चंदवा, लातेहार : स्थानीय ग्रीनफील्ड एकेडमी जूनियर विंग परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और माता राधा के स्वरूप में आकर्षक नजर आये. बच्चों की वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई. इसके बाद बच्चों ने कृष्ण जन्म, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और रासलीला से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कीं. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने शिक्षकों को भावविभोर कर दिया.

भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की दी सीख

विद्यालय की निदेशक आनंदी सोरेंग ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित होती है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम भी हैं.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद और चॉकलेट वितरित की गयी. इस दौरान विद्यालय परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा. जय कन्हैया लाल की के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola