Latehar News: 30 लाख की कर्बला चहारदीवारी में गड़बड़ी का आरोप, उपप्रमुख ने जतायी नाराजगी; जांच का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

जांच करने पहुंची उप प्रमुख व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बारियातू प्रखंड में कर्बला की चहारदीवारी और सुंदरीकरण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर उप प्रमुख ने नाराजगी जताई, उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

विज्ञापन

बारियातू, लातेहार : प्रखंड उपप्रमुख निशा शाहदेव ने अमरवाडीह पंचायत के बरवाडीह गांव में कल्याण विभाग की पहल पर बन रही कर्बला की चहारदीवारी और सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया. करीब 30 लाख रुपये की लागत से कराये जा रहे इस कार्य को लेकर उन्होंने नाराजगी जतायी और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं होने का आरोप

उपप्रमुख ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए बड़ी राशि उपलब्ध करायी गयी है, लेकिन योजनाओं का अपेक्षित लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. उन्होंने सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है और प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि योजना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जल्द लातेहार उपायुक्त से मुलाकात करेंगी. मौके पर झामुमो नेता वीरेंद्र पासवान, रामभजन प्रसाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

क्या कहते हैं कल्याण पदाधिकारी

लातेहार जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है. पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि राशि के अभाव में फिलहाल कई योजनाएं अर्द्धनिर्मित पड़ी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola