चिकित्सा पदाधिकारी के निधन पर शोक की लहर

शोकसभा मे शामिल चिकित्सक व कर्मी | Prabhat Khabar Network
लातेहार के चंदवा सीएचसी में पदस्थापित डॉ प्रकाश बड़ाइक का ब्रेन हेमरेज से निधन. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि.
लातेहार : जिले के चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक का निधन गुरुवार की देर रात्रि रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग मे शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार बीते दिनो डाॅ बड़ाइक चंदवा सीएचसी में अपने कक्ष में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे कुर्सी से गिर पड़े. अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची के मेदांता अस्पताल लाया गया. जांच में चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की.
लगातार इलाज के बावजूद गुरुवार की रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ बड़ाइक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे अपनी सरल कार्यशैली, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनके असामयिक निधन से जिला प्रशासन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों में गहरा दुख है. उनके निधन पर सदर अस्पताल परिसर मे शोक सभा का आयोजन किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार समेत कई अधिकारियो और चिकित्कसको ने शोक व्यक्त किया है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, डा अमूल्य गुलाब लकड़ा, डॉ तौहिद, डॉ एसएन चौधरी समेत कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










