थाना दिवस में पांच भूमि विवादों की सुनवायी, एक का ऑन द स्पॉट निपटारा

Updated:
विज्ञापन
थाना दिवस में पांच भूमि विवादों की सुनवायी, एक का ऑन द स्पॉट निपटारा

बरवाडीह थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में पांच भूमि विवादों की सुनवाई हुई, जिसमें एक मामले का मौके पर ही समाधान किया गया। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर सीओ लवकेश सिंह, एसडीपीओ वीरेंद्र राम और थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने संयुक्त रूप से आम लोगों की समस्याएं सुनीं और भूमि व राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की. थाना दिवस के दौरान कुल पांच भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रस्तुत किये गये. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आपसी सहमति से एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. वहीं शेष चार मामलों के त्वरित व निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समय पर समाधान कर अनावश्यक तनाव व विधि-व्यवस्था की समस्याओं को रोकना है. उन्होंने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने और आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण व फरियादी मौजूद थे.

आठ भैंस गायब, मदद की गुहार

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकादीरी गांव निवासी पशुपालक रूपेश यादव ने बताया कि एक पखवारे के भीतर उसके आठ भैंस गायब हो गये हैं. रूपेश ने बताया कि पशुपालन कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. इन्हीं पशुओं से वह खेती भी करता है. बताया कि पिछले 15 दिन के भीतर एक-एक कर मेरे आठ भैंस गुम हो गये हैं. उन्हें खोजने की मैने काफी कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली. अभी खेती का समय है. इससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. इनमें दो दुधारू भैस भी है. इस मामले में पीड़ित किसान ने थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. अन्य किसान भाइयों से भी भैंस ढूंढ़ने में मदद की गुहार लगायी है.


विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola