19 को लातेहार में राजद का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
19 को लातेहार में राजद का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारी तेज

लातेहार में 19 जुलाई को राजद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

रविवार 19 जुलाई को लातेहार स्थित टाउन हॉल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होेगा. इसकी तैयारी व प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान जारी है. गुरुवार को राजद जिला कमेटी की पहल पर बालूमाथ और चंदवा में बैठक की गयी, इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में राज्य के मंत्री संजय सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता और विधायक सुरेश पासवान समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक में जिला महासचिव मोहर यादव, रंजीत यादव, दीपक यादव और लक्ष्मण यादव उपस्थित थे.

रि-सर्वे और आरक्षण पर रहेगी नजर : मोहर यादव ने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया जायेगा. इसके साथ ही लातेहार जिले में जमीन सर्वे में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए रि-सर्वे कराने, जिला स्तर पर ओबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने और बालूमाथ क्षेत्र में हाइवा परिचालन के लिए अलग से पथ निर्माण कराने की मांग उठायी जायेगी. मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो रसीद, अजीत श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola