बेलगाम रफ्तार का कहर, दुर्घटना में बाइक सवार पांच घायल

अस्पताल में इलाजरत घायल. | Prabhat Khabar Network
रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रतिनिधि चंदवा
गुरुवार की शाम रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला. दो अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना सुभाष चौक के समीप हुई. यहां एक अनियंत्रित बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर गये. चीरो निवासी अनोद गंझू, रिकेश उरांव व आशीष उरांव (जोबिया, चंदवा) घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद अनोद व रिकेश को सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया.
दूसरी घटना कुजरी गांव के समीप हुई. यहां बाइक सवार दो युवक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. चंदवा पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को अपने वाहन से सीएचसी चंदवा पहुंचाया. यहां सभी का उपचार किया गया. ज्ञात हो कि गुरूवार को रथ मेला को लेकर कामता गढ़ में जतरा-मेला का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में बाइक से आसपास गांव के लोग पहुंचे थे. वापसी के दौरान बेलगाम रफ्तार व आपाधापी की स्थिति दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










