ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज में जहाज पर हमला हुआ तो पुल या पावर प्लांट पर बरसेंगे बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से चेतावनी दी है.स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर हमले का सीधा जवाब ईरान के अहम ठिकानों पर कार्रवाई के रूप में दिया जाएगा. ईरान ने भी अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन का आरोप लगाया है.
President Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी जहाज पर ईरान की ओर से मिसाइल, ड्रोन या गोलीबारी की जाती है तो अमेरिका ईरान के भीतर एक पुल या पावर प्लांट उड़ा देगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी या अन्य जहाजों पर किसी भी हमले का जवाब सीधे ईरान के अहम ठिकानों पर कार्रवाई के रूप में अमेरिका देगा. ट्रंप ने कहा अमेरिका इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कड़ा जवाब देने की नीति अपनाएगा.
ईरान ने अमेरिका पर लगाए अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन के आरोप
इधर, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिका पर ईरान की परमाणु सुविधाओं को लेकर धमकियां देने और हमले करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु नीतियों की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को दी जा चुकी है. बगाई ने अमेरिका के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ स्थानों को लेकर किए जा रहे दावे केवल कार्रवाई का बहाना हैं.
ईरान ने दी जोरदार पलटवार की चेतावनी
बगाई ने कहा कि ईरानी जनता देश की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आईएईए के महानिदेशक कहां हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार भी हैं? उन्होंने आगे कहा- ईरानी जनता दृढ़ और एकजुट है, जो अमेरिका की किसी भी कार्रवाई या अपने देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के उल्लंघन का पूरी ताकत से सामना करने के लिए तैयार है.
लारक द्वीप पर हमले से बढ़ा तनाव
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरानी मीडिया ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में स्थित लारक द्वीप पर अमेरिकी मिसाइल हमला हुआ है. ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी और अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं. हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इस कथित हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें- US Iran War : ट्रंप का अल्टीमेटम! पावर प्लांट के बाद न्यूक्लियर साइट्स पर होंगे हमले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










