लातेहार पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, रविंद्र गंझू की निशानदेही पर हासिल की सफलता

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में 20 लाख के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में AK-56 राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं. यह माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

विज्ञापन

लातेहार से चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

Latehar Naxal News, लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले से सुरक्षाबलों को उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन ने एक संयुक्त छापामारी अभियान 'स्पेशल ओप्स क्रांति' (Special Ops Kranti) चलाकर भाकपा माओवादी संगठन के बेहद सक्रिय और कुख्यात रीजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू को गिरफ्तार किया था. झारखंड सरकार ने इस दुर्दांत माओवादी पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

30 सालों से संगठन में था सक्रिय

लातेहार के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस पूरे ऑपरेशन का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 43 वर्षीय रविंद्र गंझू (पिता- रामब्रत गंझू, निवासी- हेसला, बांझी टोला, चंदवा) पिछले करीब 30 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़कर सक्रिय था. वह सुरक्षा बलों के साथ हुए कई बड़े और घातक मुठभेड़ों में सीधे तौर पर शामिल रहा है. इस कुख्यात उग्रवादी का खौफ तीन जिलों में फैला हुआ था, जिसके खिलाफ अकेले लोहरदगा जिले में 87, लातेहार में 41 और गुमला जिले में 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग के होटल में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में लिए गए

'स्पेशल ओप्स क्रांति' के तहत रिमांड पर हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना क्षेत्र के बांझी टोला गांव से इसे दबोचा गया था. कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने कई नक्सली कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाकर AK-56 राइफल, AK-56 मैगजीन 02 पीस, जिंदा कारतूस 90 चक्र, पाउच 01 पीस (काले रंग का) हथियार बरामद किए हैं. इस सफल और बड़े छापामारी दल में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के साथ बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, अजीत कुमार, रितेश तिग्गा और कोबरा व जिला बल के कई जवान शामिल थे. इस गिरफ्तारी को लातेहार और आस-पास के इलाकों में माओवादी संगठन के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज की हत्या, दो आरोपी फरार, तीसरा पुलिस के कब्जे में


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola