चंदवा में फुटबॉल खिलाड़ियों को मिली नई जर्सी, झामुमो जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

जर्सी देते जिला अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के चंदवा में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को जर्सी बांटी और उनका उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन

चंदवा(लातेहार). जिले के चंदवा प्रखंड के सासंग पंचायत के सोस, बुलहु और किता गांव की जमनिया खाड़ फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने जर्सी बांटी. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, "आप लोग पूरी मेहनत से खेलें, मुझे यकीन है कि आप ज़रूर कामयाब होंगे." खिलाड़ियों के चेहरे पर जोश और उम्मीद साफ झलक रही थी.

विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच और संसाधन: लाल मोती नाथ शाहदेव का संकल्प

लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए. खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है.

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलने तथा अपने गांव, पंचायत और जिले का नाम रोशन करने की अपील की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके स्तर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

सरकारी स्तर पर भी पहल का भरोसा

शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. ग्रामीण इलाकों में मौजूद प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और बेहतर अवसर दिलाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर भी हरसंभव पहल की जायेगी.

ये भी पढ़ें: बेतला में तीन जिलों के निजी स्कूल संचालकों का महासंगम, शिक्षा सुधार और चुनौतियों पर हुआ मंथन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola