जमुना सिंह की पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, गारू FC बनी बालक वर्ग की विजेता

Updated:
विज्ञापन

गारू में फुटबॉल टूर्नामेंट जीतने के बाद मेडल के साथ खिलाड़ी व अन्य : Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के कोटाम में पूर्व वन मंत्री जमुना सिंह की पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया.

विज्ञापन

गारू से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

गारू (लातेहार). गारू प्रखंड के कोटाम में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. यह आयोजन झारखंड के भूतपूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वर्गीय जमुना सिंह की पुण्यतिथि पर किया गया था. समारोह में मुख्य अतिथि गारू पूर्वी के रेंजर उमेश कुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव और प्रमुख सीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

अतिथियों ने बालक वर्ग की विजेता गारू एफसी टीम और उपविजेता लातेहार की टीम के खिलाड़ियों को नगद राशि एवं खस्सी देकर पुरस्कृत किया. कोटाम की टीम तीसरे और कोटाम की जूनियर टीम चौथे स्थान पर रही.

बालिका वर्ग में कुजूर सिस्टर टीम विजेता

बालिका वर्ग में लातेहार की कुजूर सिस्टर टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सधवादीह पलामू टाइगर की टीम उपविजेता रही.

टूर्नामेंट के बालक वर्ग में 26 और बालिका वर्ग में 10 टीमों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों में काफी उत्साह रहा.

खेल से मजबूत होता है अनुशासन और टीम भावना

समारोह को संबोधित करते हुए रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. खेल अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है.

उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है.

स्वर्गीय जमुना सिंह को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान स्वर्गीय जमुना सिंह के सामाजिक कार्यों में योगदान को भी याद किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, प्रमुख पति अमृतेश्वर सिंह, प्रधानाध्यापक प्रसाद बैठा, राजेश, जागेश्वर उरांव, पूर्व मुखिया सुधराम उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता धनदेव सिंह, योगेंद्र सिंह, निजामुद्दीन, ग्रामप्रधान धीरपाल सिंह, स्वर्गीय जमुना सिंह के वंशज बद्रीनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कांस के फूलों से सजी झारखंड की धरती, सफेद चादर सा दिख रहा ग्रामीण इलाका; त्योहारों की आहट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola