हजारीबाग के होटल में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में लिए गए

Author Jaynarayan|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के होटल में पुलिस की छापेमारी

झारखंड के हजारीबाग शहर में कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा स्थित एक होटल से पुलिस ने रविवार को युवक-युवतियों को हिरासत में लिया. छापेमारी की भनक लगते ही कुछ लोग भागने में सफल रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपूगढ़ा स्थित एक होटल से रविवार को युवक-युवतियों को हिरासत में लिया. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में मौजूद कुछ युवक-युवतियां मौके से भाग निकले. पुलिस ने होटल में मौजूद युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके होटल में ठहरने तथा आने के उद्देश्य की जानकारी जुटाई जा रही है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल को तत्काल बंद करा दिया. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है. कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने होटल में कार्रवाई की. पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस होटल के संचालक से भी आवश्यक जानकारी जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola