लातेहार को लेप्रोसी मुक्त बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
लातेहार को लेप्रोसी मुक्त बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

लातेहार में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अब जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाकर मरीजों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन

लातेहार राष्ट्रीय लेप्रोसी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल परिसर में जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम व बीसीएम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो व जिला कुष्ठ उन्मूलन पदाधिकारी डॉ विवेक विद्यार्थी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ रेड्डी (प्रोग्राम ऑफिसर) व डॉ राजेश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से कुष्ठ रोगियों की शुरुआती अवस्था में पहचान, समुचित इलाज, रिएक्शन मैनेजमेंट और माध्यमिक स्तर से रेफरल प्रणाली तक बेहतर समन्वय स्थापित करने की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके अलावा लेप्रोसी रोगियों को दिव्यांगता से बचाने के उपायों तथा उनके चिकित्सा पुनर्वास पर विशेष जोर दिया गया. डॉ राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी रोगियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर उनका उपचार सुनिश्चित करना और लातेहार को लेप्रोसी मुक्त बनाना है. इस लक्ष्य की शत-प्रतिशत सफलता के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सक्रिय निगरानी एवं व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे सामुदायिक स्तर पर कुष्ठ रोग के लक्षणों के प्रति लोगों को जागरूक करें और संदिग्ध मरीजों को तत्काल जांच व इलाज के लिए अस्पताल भेजने को लेकर प्रेरित करें.


विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola