लातेहार जिला में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है: संजय प्रसाद यादव

Updated:
विज्ञापन
लातेहार जिला में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है: संजय प्रसाद यादव

लातेहार में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

लातेहार जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की. सम्मेलन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लातेहार विधानसभा सीट से राजद का अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारने की मांग रखी.

लातेहार सीट पर राजद प्रत्याशी उतारने की मांग तेज

कार्यकर्ताओं की भावना से प्रदेश नेतृत्व को करायेंगे अवगत : मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि जिले में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. कार्यकर्ताओं की लंबे समय से इच्छा है कि लातेहार सीट पर राजद अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारे. उन्होंने इस भावना से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने का भरोसा दिलाया. देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है. विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय, गरीब, किसान व वंचित वर्ग की आवाज है.

गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनायें : पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही. जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया. मौके पर रंजीत यादव, भोला सिंह, मोहर यादव, बली यादव, चेतन यादव, जितेंद्र यादव, बलराम प्रसाद साहू, संतोष यादव, दीपक यादव, उपेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, बलराम यादव व नीरज यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola