JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, उप-परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का दफ्तर

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का दफ्तर

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है. इसमें JPSC की उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है और कड़े कानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में JPSC की उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रामवीर सिंह, पोड़ैयाहाट के BSO अभय कुमार तिवारी, मो. उस्मान और मो. एबाद शामिल हैं. सभी को 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

JPSC कार्यालय समेत कई जगहों पर छापेमारी

राज्य सरकार के निर्देश पर CID ने रांची पुलिस के सहयोग से JPSC कार्यालय समेत राज्य के कई ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कई अहम साक्ष्य जुटाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए CID थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: खुले में मांस बिक्री पर हाइकोर्ट सख्त, नियमावली बनाने पर सरकार ने लिया समय

कड़े कानूनों के तहत दर्ज हुआ केस

CID ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अलावा 'झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023' के तहत भी मामला दर्ज किया है. इन कानूनों के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है.

जांच जारी, और भी हो सकती है कार्रवाई

CID अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है. जांच के दौरान यदि नए साक्ष्य या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


ये भी पढ़ें: JPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत नौ परीक्षाओं को किया स्थगित, 25 से 27 जुलाई के बीच होना था एग्जाम


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola