भानु सप्तमी पर करें सूर्य देव के इन 5 मंत्रों का जाप, खुल सकते हैं सफलता के द्वार

Updated:
विज्ञापन
Bhanu Saptami 2026

सूर्य देव की प्रतीकात्मक तस्वीर (एआई द्वारा निर्मित)

Bhanu Saptami: भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की आराधना करते समय मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंत्रों के जाप से पूजा का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. ऐसे में इस लेख में हम सूर्य देव के 5 प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप 7 जून को भानु सप्तमी के अवसर पर किया जा सकता है.

विज्ञापन

Bhanu Saptami: भानु सप्तमी सूर्य देव को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. जब सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उसे भानु सप्तमी कहा जाता है. यह संयोग सूर्य उपासना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगवान सूर्य अपने सात घोड़ों वाले रथ पर आरूढ़ होकर प्रकट हुए थे और उनका दिव्य प्रकाश पहली बार पृथ्वी पर पहुंचा था. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा करने और मंत्रों का जाप करने से आरोग्य, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि तथा नौकरी-व्यवसाय में सफलता प्राप्त होती है.

भानु सप्तमी पर करें सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप

1. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः॥

लाभ: धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंत्र के जाप से मन की नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवाञ्छित फलं देहि देहि स्वाहा॥

लाभ: यह एक अत्यंत प्रभावशाली कामना-पूर्ति मंत्र माना जाता है. मान्यता है कि इसके नियमित जाप से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त होता है.

3. ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर॥

लाभ: यह मंत्र सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते समय बोला जाता है. मान्यता है कि इसके जाप से यश, कीर्ति और मान-सम्मान में वृद्धि होती है तथा पिता के साथ संबंध मधुर बनते हैं.

4. ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ॥

लाभ: यह एक शक्तिशाली बीज मंत्र माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसके निरंतर जाप से एकाग्रता बढ़ती है, बुद्धि तीव्र होती है और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होता है.

5. ॐ घृणिः सूर्य आदित्याय नमः॥

लाभ: यह सूर्य देव के सरल और प्रभावशाली मंत्रों में से एक है. यदि समय कम हो, तो प्रतिदिन सुबह 11 या 108 बार इसका जाप किया जा सकता है. मान्यता है कि इसके जाप से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, ऊर्जा का संचार होता है और आलस्य दूर होता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola