गरुड़ पुराण: घर में भूलकर भी न रखें मृतक की ये 3 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान

Updated:
विज्ञापन

गरुड़ पुराण की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Garud Puran: गरुड़ पुराण में मृत व्यक्ति की कुछ निजी वस्तुओं को घर में रखने से बचने की सलाह दी गई है. माना जाता है कि इन वस्तुओं का उपयोग करने से जीवन में विभिन्न प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन-सी वस्तुएं हैं जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

Garud Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक है, जिसमें जन्म, मृत्यु और मृत्यु के बाद की अवस्थाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है. अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने किसी प्रियजन के निधन के बाद उनकी यादों को संजोने के लिए उनकी इस्तेमाल की हुई वस्तुओं को घर में रख लेते हैं या उनका उपयोग करने लगते हैं. धार्मिक मान्यताओं और गरुड़ पुराण के अनुसार, मृतक की कुछ वस्तुओं को घर में नहीं रखना चाहिए और न ही उनका उपयोग करना चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है तथा पितृ दोष का प्रभाव भी माना जाता है. 

विज्ञापन

घर में न रखें मृत व्यक्ति की ये 3 चीजें

शास्त्रों के अनुसार, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसका सांसारिक वस्तुओं के प्रति मोह तुरंत समाप्त नहीं होता. मान्यता है कि यदि परिवार के सदस्य उसकी कुछ निजी वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तो आत्मा का पृथ्वी लोक से जुड़ाव बना रह सकता है, जिससे उसकी मोक्ष यात्रा में बाधा उत्पन्न होती है.

1. मृत व्यक्ति के कपड़े

गरुड़ पुराण में मृतक के कपड़ों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई है. माना जाता है कि व्यक्ति का अपने कपड़ों और बिस्तर से गहरा शारीरिक और भावनात्मक संबंध होता है. इसलिए मृतक के कपड़ों का उपयोग करने से उसकी सूक्ष्म ऊर्जा का प्रभाव जीवित व्यक्ति पर पड़ सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे मानसिक तनाव, भय, उदासी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं.

2. हाथ की घड़ी

घड़ी को व्यक्ति के जीवन और उसके समय का प्रतीक माना जाता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, मृतक की घड़ी को स्वयं नहीं पहनना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से उसकी अधूरी इच्छाओं और जीवन की ऊर्जा का प्रभाव आपके कार्यों और निर्णयों पर पड़ सकता है, जिससे जीवन में बाधाएं और परेशानियां बढ़ सकती हैं.

3. जूते-चप्पल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जूते-चप्पल व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा और जीवन के संघर्षों से जुड़े होते हैं. इसलिए मृतक के जूते-चप्पलों को घर में रखने या दोबारा उपयोग करने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे भाग्य में रुकावट, मानसिक तनाव और पितृ दोष का प्रभाव बढ़ सकता है. ऐसे जूते-चप्पलों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Garud Puran: मृत्यु के बाद मृतक के पलंग और बिस्तर का क्या करना चाहिए? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola