ePaper

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ होने की संभावना है, रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है

Updated at : 28 Aug 2022 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ होने की संभावना है, रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (28 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मिथुन

आपके लिए यह सप्ताह सामान्य ही प्रतीत हो रहा है. कार्यक्षेत्र में आप कार्य के प्रति लापरवाही बरतेंगे. कार्य का भार बढ़ने से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. बेहतर होगा कि जल्दी इस स्थिति से स्वयं को निकाल लें. अधिकारियों से मेल जोल बढ़ाने की कोशिश करेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है. सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, अत: अच्छे से अपना ख्याल रखें.

करियर बिजनेस

कार्यक्षेत्र में धैर्य इस सप्ताह आपका मंत्र है. जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें. कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से पहले उसके सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर लें. इस समय काम के प्रति आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. आपका कोई भरोसामंद ही आपको नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार बैठा है.

रिलेशनशिप

संतुलित रवैया इस सप्ताह बेहद जरूरी है. रिश्तों को लेकर जो समस्याएं चल रही थीं, इस सप्ताह वह काफी हद तक सुलझी हुई नजर आ रही हैं. हालांकि इस दौरान घर के बड़ों की अनदेखी आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकती है.

हेल्थ

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना आवश्यक है. घूमने फिरने से आपको अच्छा महसूस होगा. यात्राएं आपको मानसिक शांति भी प्रदान करेंगी. पारिवारिक जीवन अच्छा रहनेवाला है. बाहर के खाने पान से सतर्क रहें. गर्मी से बच कर रहें.

लकी डेट, दिन, रंग

लकी डेट: 29, 30, 03

कलर: ग्रे, काला, हरा

लकी दिन: मंगलवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी

इस सप्ताह अति आत्मविश्वस से बचें. चीजों और परिस्थितियों को जमीनी स्तर पर समझना होगा. खुद पर विश्वास अच्छी बात है. आत्मविश्वास होना चाहिए, लेकिन आपको आत्मविश्वास और अतिविश्वास के अंतर को समझना होगा. आपके आसपास के लोग इसे बेहतर समझा सकते हैं.

उपाय

शनिवार के दिन सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर पीपल की जड़ में तेल चढ़ाएं. जब भी शनिवार के दिन तेल दान करें तो उसमें अपनी परछाई जरूर देखें. परछाई दिखने के बाद ही उसे दान करें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: बहुत दिनों से अधूरी पड़ी योजना के पूरी होने की खुशी होगी
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ होने की संभावना है, रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: कोई भी फैसला आर्थिक दृष्टि से सोच-समझ कर ही लें, जोखिम लेने से बचें
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: बचत कम होने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, चिंता बढ़ेगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जरूरत पड़ने पर अपनों से का सहयोग मिलेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: परेशान न रहें और अपनी कोशिश जारी रखें, सफलता मिलनी तय है
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: नये कार्य से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, लम्बी यात्रा करने से बचें
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, सामाजिक-निजी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: आपकी सूझबूझ व निर्णयशक्ति अच्छी रहेगी, जिसका फायदा मिलेगा
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में मजबूती लाने के लिये अपनों का सम्मान करें, रिलैक्स मूड में रहेंगे
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola