बेगूसराय: प्रेमी के साथ मिलकर पुत्री की हत्या का प्रयास, मां समेत दो को हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन

मासूम का सांकेतिक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : पिछले एक माह से घर नहीं आया था. इसी दौरान महिला अपने प्रेमी को घर में छिपाकर रखे हुयी थी. इसी दौरान दोनों को बच्ची ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.

विज्ञापन

Begusarai News : बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर 10 वर्षीया पुत्री की हत्या का प्रयास करने का आरोप है. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर का पहुंचे स्थानीय लोगों ने समय रहते उसकी जान बचा ली. घटना के बाद लोगों ने आरोपित प्रेमी और महिला की और पिटाई कर दी.

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी

पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि बड़ी बलिया निवासी कांग्रेस पासवान की पत्नी कामिनी देवी का मुंगेर निवासी अंकित कुमार के साथ कथित प्रेम संबंध था. बताया जाता है कि कांग्रेस पासवान मजदूरी के सिलसिले में दियारा क्षेत्र में रह रहा था. पिछले एक माह से घर नहीं आया था. इसी दौरान महिला अपने प्रेमी को घर में छिपाकर रखे हुयी थी. आरोप है कि शनिवार रात महिला की 10 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तथा इसका विरोध किया.

बच्ची के शोर करने पर पहुंचे ग्रामीण

इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची को फंदे पर लटकाकर जान लेने का प्रयास किया. हालांकि बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और उसे बचा लिया. सूचना मिलने पर बलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों की पिटाई से घायल अंकित कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन