प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग
रौशन आनंद और प्रिंस यादव की तस्वीर
Bihar Sharif News : लोहिया नगर में श्रद्धांजलि सभा: प्रिंस यादव को याद कर दो मिनट का मौन. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
Bihar Sharif News : नेपाल में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संस्थापक व शिक्षाविद रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को हिलसा शहर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. शहर के लोहिया नगर वार्ड संख्या 22 स्थित पानी टंकी के कैंपस में युवा और छात्रों ने प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया. इस दौरान मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई. इस मौके पर सौरभ कुमार, टून टून सिंह यादव, बलराम यादव, शशिकांत और हरे कृष्ण सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read : गजब संयोग: नालंदा की नई DM बनी 2014 बैच IAS उदिता सिंह, IAS पति भी रह चुके हैं नालंदा DM
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










