ePaper

मीन साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी

Updated at : 28 Aug 2022 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
मीन साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी

मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (28 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मीन

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक जॉब के कई ऑफर आयेंगे. आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं. अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे. किसी करीबी के साथ खरीदारी करेंगे.

करियर-बिजनेस

व्यवसाय के विस्तार की पूरी रूपरेखा आपके दिमाग में तैयार है और अब उसे अंजाम देने का समय आ गया है. अपनी निगाहें बिल्कुल लक्ष्य पर रखें और यकीन मानें कि आप सही दिशा में जा रहे हैं. छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका हल निकाल लेंगे.

रिलेशनशिप

आंखें बंद कर भरोसा करना कभी-कभी काफी नुकसानदायक हो सकता है. करीबी रिश्ते से आपको धोखा मिल सकता है और इसमें आप भी बराबर के भागीदार होंगे. हालांकि ऐसे समय में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. उनके साथ अच्छा समय गुजारेंगे.

हेल्थ

इस सप्ताह आपको शारिरिक श्रम अधिक करना होगा. शरीर में थकान बढ़ना स्वाभाविक है. अत: कार्य के साथ-साथ स्वयं पर भी थोड़ा ध्यान दें. क्रोध करने से स्वयं को रोकें. बासी एवं अत्यंत मसालेदार भोजन पेट रोग का कारण बन सकता है.

लकी डेट, दिन, रंग

लकी डेट:28,31,01

कलर: काला, बैंगनी, नारंगी

लकी दिन: सोमवार, शुक्रवार, शनिवार

सावधानी

आप किससे बातचीत कर रहे हैं, आपका लहजा इसी से तय होता है, लेकिन इस मामले में आप इस सप्ताह धोखा भी खा सकते हैं. बेहतर होगा कि किसी के साथ भी बातचीत में अपना तल्ख अंदाज न रखें.

उपाय

इस सप्ताह रविवार को सुबह सूर्य की पहली किरण को नमस्कार करें. तांबे के लौटे में स्वच्छ जल भर कर उसमें साबूत लाल मिर्ची के 11 दाने इस मंत्र मंत्र: ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ के साथ भगवान सूर्य नारायण को अर्पित करें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: बहुत दिनों से अधूरी पड़ी योजना के पूरी होने की खुशी होगी
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ होने की संभावना है, रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: कोई भी फैसला आर्थिक दृष्टि से सोच-समझ कर ही लें, जोखिम लेने से बचें
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: बचत कम होने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, चिंता बढ़ेगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जरूरत पड़ने पर अपनों से का सहयोग मिलेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: परेशान न रहें और अपनी कोशिश जारी रखें, सफलता मिलनी तय है
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: नये कार्य से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, लम्बी यात्रा करने से बचें
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, सामाजिक-निजी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: आपकी सूझबूझ व निर्णयशक्ति अच्छी रहेगी, जिसका फायदा मिलेगा
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में मजबूती लाने के लिये अपनों का सम्मान करें, रिलैक्स मूड में रहेंगे
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola