ePaper

होली के बाद कपड़ों से कैसे हटाएं रंग? ये असरदार वॉशिंग टिप्स आएंगे आपके काम

Updated at : 04 Mar 2026 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
holi washing tips

कपड़ों से कैसे हटाएं रंग AI image

इस आर्टिकल में जानिए आसान और असरदार वॉशिंग टिप्स, जिनकी मदद से जिद्दी रंगों के दाग भी आसानी से हटाए जा सकते हैं. सही वॉशिंग टिप्स अपनाकर आप अपने फेवरेट कपड़ों को दोबारा नए जैसा साफ और शाइनी बना सकते हैं.

विज्ञापन

होली का त्यौहार सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि खुशियों और मस्ती से भी भरा हुआ होता है. सुबह की शुरुआत रंगों से खेलकर होती है और अगर घर पर बच्चे हों, तो कौन ही इन रंगों से खुद को बचाकर रख पाए. होली का त्यौहार कितना ही मजेदार क्यों न हो, ;कई बार इसकी वजह से हमारे फेवरेट कपड़े पूरी तरह से रंगों में भीगकर खराब हो जाते हैं. पक्के, केमिकल से भरपूर या फिर गुलाल का रंग कपड़ों पर ऐसा दाग छोड़ देते हैं, जिनसे छुटकारा पाने में पसीने छूट जाते हैं. आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की है अगर आप कपड़े पर लगे किसी भी तरह के दाग से आसानी से छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे वॉशिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप होली में बर्बाद हुए कपड़ों को एक बार फिर से बिलकुल ही नए जैसा बना सकेंगे. तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से.

रंग लगे कपड़ों को तुरंत न धोएं

अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि, होली खेलने के तुरंद बाद ही कपड़ों को पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं. यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. जब आप होली खेलने के तुरंत बाद कपड़ों को भिगोने से रंग कपड़े के रेशों में और भी गहराई से घुस जाती है. पानी में कपड़ों को भिगोने से पहले उन्हें हल्का सा झाड़ लें ताकि जो भी सूखा हुआ रंग ही वह निकल जाए. ऐसा कर लेने के बाद ही कपड़ों की सफाई करना शुरू करें.

ये भी पढ़ें: छोटा किचन भी दिखेगा बड़ा और लग्जरी, अपनाएं ये 5 स्मार्ट किचन टिप्स

ठंडे पानी से करें पहली धुलाई

अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें, जो रंग लगे हुए कपड़े होते हैं उन्हें हमेशा ही थड़े पानी से ही धोना चाहिए. जब आप कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो ये रंग हमेशा के लिए जम सकते हैं. कपड़ों को धोने से पहले करीबन आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगोकर जरूर रखें. जब आप ऐसा करते हैं तो कपड़ों में लगे रंग काफी हद तक हल्के हो जाते हैं.

नींबू और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

कपड़े में लगे रंगों के जिद्दी दाग को हटाने के लिए आपको नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके लिए आपको जिस जगह पर दाग लगी है उस जगह पर नींबू को रगड़ना है और फिर उसी जगह पर बेकिंग सोडा छिड़क देना है. 15 मिनट रहने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लीओन. अगर कपड़े सफेद या फिर हल्के रंग के हैं तो यह तरीका काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

विनेगर से हटाएं पक्का रंग

अगर आपने पक्के रंगों से होली खेली है और दाग स छूट नहीं रहे हैं, तो आपको इस उपाय को अपनाना चाहिए. इसके लिए आपको एक बाल्टी पानी में आधा कप विनेगर डालकर कपड़ों को आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ देना है. जब आप ऐसा करते हैं तो रंगों के दाग फीके पड़ते हैं और साथ ही कपड़े की शाइन भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: भोजन को दोबारा गर्म करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

माइल्ड डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल

हार्ड केमिकल वाले जो डिटर्जेंट पाउडर होते हैं वे कपड़ों को डैमेज कर सकते हैं. अगर आप होली खेलते समय गंदे हुए कपड़ों को धोने जा रहे हैं, तो एक माइल्ड या फिर लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. इस तरह के जो डिटर्जेंट होते हैं वे कपड़ों को सिर्फ साफ नहीं करते हैं, वे क्वालिटी को भी बरकरार रखने में मदद करते हैं.

धूप में सुखाने से पहले रखें खास ख्याल

अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि रंग लगे हुए कपड़ों को डायरेक्टली धूप में सूखने के लिए छोड़ देते हैं. बता दें जब आप ऐसा करते हैं तो कपड़ों में लगे रंग परमानेंट हो जाते हैं. कपड़ों को धूप में रखने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि उसमें से रंग पूरी तरह से निकल चुके हैं. अगर थोड़ा-बहुत दाग बच भी गया हो तो आप उसे दोबारा साफ कर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: चावल के डब्बे में दिख रहे घुन और कीड़े? फेंके नहीं, यहां जानें छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola