ePaper

Kitchen Hacks: चावल के डब्बे में दिख रहे घुन और कीड़े? फेंके नहीं, यहां जानें छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय

Updated at : 11 May 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
kitchen hacks

AI Generated Image

Kitchen Hacks: अगर आपको चावल के डब्बे में घुन और कीड़े दिखाई दे रहे हैं तो आपको उसे फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से इन कीड़ों और घुन से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Kitchen Hacks: चावल एक ऐसा अनाज है जिसका अगर सही तरीके से ख्याल न रखा जाए तो इसमें कीड़े और घुन काफी आसानी से लग सकते हैं. जब चावल में कीड़े लगते हैं तो हम उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और हमें उसे फेंक देना पड़ता है. जब ऐसा होता है तो चीजों की बर्बादी तो होती ही है बल्कि साथ ही हमें खुद में अफ़सोस भी होने लगता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं या फिर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप चावल को लंबे समय तक फ्रेश और इस्तेमाल करने योग्य बनाकर रख सकते हैं. इन चीजों का इस्तेमाल करने पर चावल में कभी भी कीड़े और घुन नहीं लगते हैं. इसके अलावा अगर कीड़े लग गए हैं तो इनके इस्तेमाल से उनसे छुटकारा भी पाया जा सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल

अगर आपको चावल में कीड़े दिखाई दे रहे हैं तो घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है. आपको इनसे छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले चावल के डब्बे को एक कपड़े के ऊपर बिखेर देना है और इसे छत पर धूप में रख देना है. धूप में रखते ही चावल में मौजूद सभी कीड़े खुद धीरे-धीरे बाहर निकल आएंगे. अब आपको नीम के पत्तों और टहनियों को ले लेना है और इसे एक पोटली में बंद कर देना है और चावल के साथ डब्बे में बंद कर देना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आगे चलकर भी चावल में कीड़े लगने का खतरा कम हो जाता है.

किचन हैक्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आटे से निकल रहे सफेद कीड़े? घबराएं नहीं, इस तरह पाएं छुटकारा

लौंग के दानों का करें इस्तेमाल

चावल में मौजूद कीड़ों और घुन से छुटकारा पाने के लिए आपको लौंग के दानों का इस्तेमाल करना चाहिए. आपको लौंग के कुछ दानों को ले लेना है और इसे चावल के डब्बे में डालकर रख देना है. जब आप ऐसा करते हैं तो चावल में कीड़े और घुन लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

बोरिक एसिड का करें इस्तेमाल

कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप बोरिक एसिड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको बोरिक एसिड पाउडर को एक पोटली में बांध लेना है और इसे चावल के डब्बे के बीचों-बीच रख देना है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप इस चावल को बनाने जाएं तो पहले इसे अच्छी तरह से धो जरूर लें.

सूखी लाल मिर्च का करें इस्तेमाल

कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आपको लाल मिर्च का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके तीखे स्वाद और गंध की वजह से कीड़े इसमें पनपते नहीं है. इसके अलावा लाल मिर्च के इस्तेमाल से चावल में मौजूद कीड़े भी उसे अंदर से खोखला नहीं कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: अब उबलते पानी में ही नहीं फूटेंगे अंडे, अपनाएं ये तरीके

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola