कर्क राशिफल 05 मार्च 2026: क्या आज आय में वृद्धि होने से आपके आर्थिक हालात मजबूत होंगे?

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 05 Mar 2026 4:40 AM

विज्ञापन

आज का कर्क राशिफल

Kark Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kark Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में संचरण कर रहे हैं. कुम्भ राशि का राहु और मंगल आपके गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे और आप हर चुनौती का सामना दृढ़ता से कर पाएंगे.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली में सुधार होगा और मिथुन के बृहस्पति की कृपा से आपको लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा. व्यापारिक विस्तार के लिए दिन अनुकूल है और नई तकनीक का प्रयोग आपके मुनाफे को दोगुना करने में आज बड़ी भूमिका निभाएगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा और पार्टनर के साथ आप किसी छोटी यात्रा या पिकनिक की योजना बना सकते हैं. आपसी विश्वास बढ़ेगा और आप अपने मन की बात पार्टनर से साझा करेंगे जिससे रिश्तों में नया रोमांस और जुड़ाव महसूस होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा लेकिन कुम्भ के सूर्य के कारण आपको कंधे या गर्दन में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है. शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दें और काम के बीच में छोटे ब्रेक लेना आपकी मांसपेशियों को आराम देने में काफी सहायक सिद्ध होगा.

सावधानी: छोटे भाई-बहनों के साथ बातचीत में क्रोध का प्रयोग करने से बचें.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola