ePaper

सिंह साप्ताहिक राशिफल: बचत कम होने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, चिंता बढ़ेगी

Updated at : 28 Aug 2022 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
सिंह साप्ताहिक राशिफल: बचत कम होने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, चिंता बढ़ेगी

सिंह साप्ताहिक राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह (28 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

सिंह

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. जिससे पूरे सप्ताह आपमें उत्साह बना रहेगा. नए कार्य आरंभ करना लाभकारी सिद्ध होगा. मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी. बचत कम होने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है. धार्मिक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.

करियर/बिजनेस

कार्यक्षेत्र में आपका लचीला रुख आपको नुकसान पहुंचा सकता है. अपने व्यवहार में अब गंभीरता लाएं, क्योंकि अब कार्यक्षेत्र में बड़े और सख्त निर्णय लेने का समय है. आपकी चूक आपको अपने साथियों से काफी पीछे कर सकती है. सहकर्मियों की तारीफ के अर्थ को समझें और महज भावनाओं के आधार पर कोई बड़ा निर्णय न लें.

रिलेशनशिप

आप अगर सौम्य हैं तो यह आपकी खासियत है, लेकिन दूसरों को इसका फायदा उठाने ना दें. आपके आसपास के लोगों को पता है कि आप रिश्तों को लेकर कितने भावुक हैं और इस सप्ताह इसे लेकर लोग आपका फायदा उठा सकते हैं. रिश्तों को संभालने के क्रम में आप खुद को कमजोर न बना लें.

हेल्थ

अधिक कार्य और अचानक की गयी यात्रा इस सप्ताह आपको थका सकती है. यात्रा की वजह है शारीरिक उर्जा में कमी का आभास होगा. अपने स्वास्थ्य की ओर आपको सजग रहना होगा. मानसिक तनाव भी हो सकता है. पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं.

लकी डेट, दिन, तारीख

लकी डेट: 28, 31, 01

कलर: काला, बैंगनी, नारंगी

लकी दिन: मंगलवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी

आय-व्यय के मामले में बहुत दूर की नहीं सोचें. आपकी आय और आपके व्यय को आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. कर्ज से दूर रहना ही इस सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा, किसी नए कर्ज के लालच में न पड़ें.

उपाय

मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ पानी से धो लें. अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें. इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें. अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: बहुत दिनों से अधूरी पड़ी योजना के पूरी होने की खुशी होगी
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ होने की संभावना है, रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: कोई भी फैसला आर्थिक दृष्टि से सोच-समझ कर ही लें, जोखिम लेने से बचें
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: बचत कम होने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, चिंता बढ़ेगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जरूरत पड़ने पर अपनों से का सहयोग मिलेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: परेशान न रहें और अपनी कोशिश जारी रखें, सफलता मिलनी तय है
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: नये कार्य से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, लम्बी यात्रा करने से बचें
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, सामाजिक-निजी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: आपकी सूझबूझ व निर्णयशक्ति अच्छी रहेगी, जिसका फायदा मिलेगा
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में मजबूती लाने के लिये अपनों का सम्मान करें, रिलैक्स मूड में रहेंगे
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola