ePaper

₹2 लाख से कम में आने वाली ये 5 बाइक्स हैं परफेक्ट चॉइस, खरीदने से पहले जरूर देखें लिस्ट

Updated at : 05 Mar 2026 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bikes Under 2 Lakh Rupees

2 लाख रुपये से कम में आने वाली बाइक्स

अगर आप 2 लाख रुपये के बजट में नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं. इस बजट में आपको अलग-अलग स्टाइल की बाइक्स मिल जाती हैं. चाहे वह दमदार लुक वाली नैक्ड स्ट्रीटफाइटर हो, क्लासिक अंदाज वाली रेट्रो क्रूजर, या फिर एडवांस फीचर्स से लैस स्पोर्टबाइक.

विज्ञापन

भारत का टू-व्हीलर बाजार काफी बड़ा है. इसमें अलग-अलग ब्रांड कई सेगमेंट की मोटरसाइकिलें पेश करते हैं. यही वजह है कि खरीदारों के पास ऑप्शन की कमी नहीं होती. अगर आप भी ₹2 लाख तक के बजट में नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारत में आपके सामने कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इस कीमत के दायरे में स्ट्रीटफाइटर, रेट्रो-स्टाइल क्रूजर और स्पोर्ट्स बाइक्स जैसे अलग-अलग मॉडल देखने को मिलते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Royal Enfield Hunter 350

यह Royal Enfield की सबसे हल्की और आसानी से चलने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. यही वजह है कि ट्रैफिक में इसे संभालना काफी आसान लगता है. इस बाइक में कंपनी का भरोसेमंद 350cc का J-series इंजन मिलता है, जो अच्छी टॉर्क के साथ स्मूद राइड देता है. इसका लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी बाइक को और ज्यादा स्टेबल बनाता है, जिससे भारी ट्रैफिक में भी इसे मोड़ना और कंट्रोल करना आसान रहता है. कीमत की बात करें तो Royal Enfield Hunter 350 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.38 लाख से ₹1.67 लाख के बीच है.

TVS Ronin 

अपने यूनिक डिजाइन की वजह से यह बाइक काफी चर्चा में रहती है. इसमें स्क्रैम्बलर, रोडस्टर और क्रूजर तीनों स्टाइल की झलक एक साथ देखने को मिलती है. असल में यह एक ऐसी वर्सेटाइल बाइक है जो शहर की रोजाना की सवारी के लिए आरामदायक राइडिंग पोजिशन देती है. टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह पीछे नहीं है. इसमें वॉइस असिस्टेंस, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और मल्टीपल ABS मोड्स जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. कीमत की बात करें तो TVS Ronin की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.26 लाख से ₹1.60 लाख के बीच रखी गई है.

Bajaj Pulsar NS400Z

बजाज पल्सर सीरीज का यह नाम काफी पॉपुलर है. इसी लाइन-अप की सबसे पावरफुल बाइक है Bajaj Pulsar NS400Z.  इस सीरीज का यह फ्लैगशिप मॉडल माना जाता है. करीब ₹1.85 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आने वाली यह एक हाई-परफॉर्मेंस नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है. इसमें 373cc का दमदार इंजन मिलता है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइड मोड्स और क्विकशिफ्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं.

Yamaha MT-15 V2

यह एक अग्रेसिव नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है. इसकी डिजाइन कंपनी की बड़ी और महंगी बाइकों से इंस्पायर है. लेकिन कीमत किफायती रखी गई है दरअसल, MT-15 को काफी हद तक Yamaha R15 का नेकेड वर्जन कहा जाता है, क्योंकि इसमें वही इंजन इस्तेमाल किया गया है जो R15 में मिलता है. हल्का वजन, तेज रेस्पॉन्स और शानदार हैंडलिंग की वजह से यह बाइक शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर भी काफी फुर्तीली महसूस होती है. भारत में इसकी  कीमत लगभग ₹1.55 लाख से ₹1.74 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है.

Yamaha R15 V4

यह बाइक युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. इसका डिजाइन कंपनी की बड़ी और महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स से प्रेरित है, जिसकी वजह से यह काफी प्रीमियम और अग्रेसिव दिखती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिस्प्ले, क्विकशिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. यही वजह है कि R15 V4 सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी आगे मानी जाती है.

इस बाइक में 155cc का हाई-रेविंग इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन हैंडलिंग भी देता है. कीमत की बात करें तो भारत में Yamaha R15 V4 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.66 लाख से ₹1.74 लाख के बीच है.

यह भी पढ़ें: Honda Activa 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola