बिना पेट्रोल 100km दौड़ेगी Mercedes की नई कार, 3.8 सेकेंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Mercedes-AMG E 53 / Image: Mercedes

Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ 23 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाली है. इसमें 612hp पावर, 100km+ इलेक्ट्रिक रेंज, 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 21.2kWh बैटरी और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं.

विज्ञापन

अगर आप लग्जरी परफॉर्मेंस सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो Mercedes-Benz जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ लॉन्च करने जा रही है. यह कार 23 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाली है. खास बात यह है कि इसमें पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन मिलेगा, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का भी एक्सपीरियंस देगा. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज होने पर 100km से ज्यादा सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है. आइए जानते हैं इस लग्जरी स्पोर्ट्स सेडान में क्या-क्या खास मिलेगा.

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ में 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अकेले 449hp की पावर जेनरेट करता है. इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है, जिससे कार की कुल पावर 585hp और 750Nm टॉर्क तक पहुंच जाती है. वहीं अगर ग्राहक AMG Dynamic Plus Package चुनते हैं, तो Race Start मोड में इसकी पावर बढ़कर 612hp हो जाती है. इस सेटअप के साथ यह कार सिर्फ 3.8 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 280kmph तक है.

100km से ज्यादा इलेक्ट्रिक रेंज

इस लग्जरी सेडान में 21.2kWh की बैटरी दी गई है. Mercedes-Benz का दावा है कि यह कार 100km से ज्यादा की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज दे सकती है. यानी रोजाना ऑफिस आने-जाने जैसे कई सफर बिना पेट्रोल इस्तेमाल किए पूरे किए जा सकते हैं. इतना ही नहीं, यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 140kmph तक की स्पीड हासिल कर सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 11kW AC चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. हालांकि, भारत में 60kW DC फास्ट चार्जिंग मिलेगी या नहीं, इसे अभी कन्फर्म नहीं किया गया है.

स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम केबिन

नई E 53 HYBRID 4MATIC+ का लुक स्टैंडर्ड E-Class से ज्यादा स्पोर्टी रखा गया है. इसमें इल्यूमिनेटेड AMG ग्रिल, बड़े एयर इंटेक, चौड़े व्हील आर्च, डकटेल स्पॉइलर, रियर डिफ्यूजर और चार एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं. वहीं, Dynamic Plus पैकेज में रेड ब्रेक कैलिपर्स और माइक्रोफाइबर फिनिश वाला AMG स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है. केबिन की बात करें, तो इसमें AMG स्पोर्ट्स सीट्स, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. हालांकि, इंटरनेशनल मॉडल में मिलने वाला MBUX Superscreen भारत में मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.

लॉन्च के समय किन बातों पर रहेगी नजर?

Mercedes-Benz ने फिलहाल लॉन्च डेट कन्फर्म किया है, लेकिन कीमत का खुलासा 23 जुलाई को लॉन्च के दौरान ही किया जाएगा. इसके अलावा यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भारत में मिलने वाले मॉडल में DC फास्ट चार्जिंग और MBUX Superscreen जैसे फीचर्स शामिल किए जाते हैं या नहीं. ये फीचर्स विदेशी मॉडल में उपलब्ध हैं, लेकिन भारतीय मॉडल में बदलाव हो सकते हैं. यानी कि देखा जाए, तो नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ उन ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है, जो एक ऐसी लग्जरी स्पोर्ट्स सेडान चाहते हैं, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस के साथ लंबी इलेक्ट्रिक रेंज और एडवांस्ड तकनीक का भी बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो.

ये भी पढ़ें: लोग आंख बंद करके खरीद रहे हैं यह फैमिली कार! कम कीमत में दमदार फीचर्स और 26 का माइलेज, देखें सेल्स रिपोर्ट


विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola