गड्ढों और खराब रास्तों पर भी फर्राटे से दौड़ेंगी ये 5 SUVs, ग्राउंड क्लीयरेंस है जबरदस्त, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Tata Harrier (Photo: Tata Motors)

खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर बेहतर ड्राइविंग के लिए हाई ग्राउंड क्लीयरेंस वाली SUV बड़ा फायदा देती हैं. अगर आप भी ऐसी ही SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन की लिस्ट तैयार की है. आइए देखते हैं.

विज्ञापन

भारत में कार खरीदते समय ग्राउंड क्लीयरेंस एक बेहद अहम फैक्टर माना जाता है. वजह भी साफ है. हमारे यहां की सड़कें हर जगह एक जैसी नहीं होतीं. कहीं बड़े-बड़े गड्ढे मिल जाते हैं, तो कहीं ऊबड़-खाबड़ रास्ते और ऊंचे स्पीड ब्रेकर. ऐसे में अगर कार की ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छी हो, तो उसकी अंडरबॉडी सड़क से टकराने या स्क्रैच होने का खतरा काफी कम हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी ऐसी कारों की तलाश में जुटे हैं जिनकी ग्राउंड क्लीयरेंस बेहतर हो तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Tata Harrier

इसमें 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे बड़े स्पीड ब्रेकर, गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सड़कें भी आसानी से पार हो जाती हैं. इसके अलावा इसमें कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती हैं. कीमत की बात करें तो टाटा हैरियर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है.

Tata Nexon

इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है. ये खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी इसे आसानी से चलने में मदद करती है. टाटा नेक्सॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है. खास बात यह है कि यह देश की चुनिंदा SUVs में शामिल है, जो पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) जैसे चार अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है.

ये भी पढ़ें: Nissan Magnite से कितनी अलग है Nissan Tekton? जानें दोनों 5-सीटर SUV के बीच का बड़ा अंतर

Maruti Suzuki Grand Vitara / Toyota Hyryder

Maruti Suzuki और Toyota की साझेदारी से बनी ये दोनों SUVs एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई हैं. इनमें समान इंजन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलती है. इनमें 210 mm तक का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इन SUVs की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये से शुरू होती है.

Renault Duster

यह SUV CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिस पर हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Tekton भी बेस्ड है. नई Duster का मजबूत और रग्ड लुक, साथ में इसकी टॉलबॉय स्टाइल बॉडी इसे सड़क पर अलग लुक देता है. इसमें 212 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. कीमत की बात करें तो Renault Duster और Nissan Tekton दोनों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये रखी गई है.

Honda Elevate

इस SUV में 220 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी वजह से बड़े स्पीड ब्रेकर, गहरे गड्ढों और हल्के जलभराव वाले रास्तों पर अंडरबॉडी के टकराने का खतरा काफी कम हो जाता है. कीमत की बात करें तो Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: इन 5 कारों में कंपनी देती है फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम, अलग से लगवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, देखें लिस्ट


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola