Nissan Magnite से कितनी अलग है Nissan Tekton? जानें दोनों 5-सीटर SUV के बीच का बड़ा अंतर

Nissan Tekton & Nissan Magnite SUV (Image Credit: Nissan)
Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Tekton लॉन्च कर दी है. यह Magnite से कितनी अलग है? दोनों के डिज़ाइन, माइलेज और सुरक्षा फीचर्स की विस्तृत तुलना यहाँ जानें.
वाहन निर्माता कंपनी निसान ने अपनी नई चमचमाती मिड साइज SUV Nissan Tekton को ऑटो मार्केट में लॉन्च कर दिया है. ऐसे में यदि आप इस मॉडल की कार लेने की सोच रहे हैं, तो एक और ऑप्शन कंपनी ने आपको दिया है. इससे पहले Nissan Magnite ने ग्राहकों को अपना दीवाना बना रखा है अब एक और चॉइस कंपनी लेकर आई है. टेक्टॉन का दमदार लुक और शानदार फीचर्स आपको फैन बना सकती है. इस नई कार की बुकिंग भी स्टार्ट हो चुकी है और 20 जुलाई से डिलीवरी शुरू हो जाएगी. अब ऐसे में आपके दिमाग यह सवाल चल सकता है कि मैगाइन्ट से टेक्टॉन कितनी अलग है. चलिए इसके बारे में हम आपको बताते है.
Nissan Tekton का डिजाइन
कंपनी ने इस ऑल न्यू कार के डिजाइन को ग्राहकों के दिमाग में रखते हुए अट्रैक्टिव बनाया है. फ़्लैगशिप Nissan पेट्रोल से काफी हद तक कंपनी इंसपायर्ड हुई है. यही वजह है इसे बेबी पेट्रोल (Baby Petrol) भी कहा जा रहा है. इसके आउट्साइड की ओर LED हेडलाइट्स, सी-शेप वाली DRLs और बड़ी ग्रिल है. इसके अलावा बिग फ्रंट बंपर और उभरी लाइनों वाला बोनट SUV वाला फील देता है. इसमें बिग व्हील आर्च और 18 इंच अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं, जो साइड लुक को शानदार बनाता है.
Nissan Magnite का डिजाइन
वहीं, Nissan Magnite पर नजर डालें, तो इसमें कुल 6 वेरिएंट्स आते हैं उन्हीं के Visia में हैलोजन हैंडलैंप लगे हुए. इसके अलावा 16 इंच का स्टील व्हील्स मिलेगा. डुअल टोन फैबरिक सीट्स और मल्टी इनफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ एनालॉग डायल मिलते हैं. इसके अलावा डैशबोर्ड दरबाजों के पैड और सीट अपहोल्स्ट्री डुअल टोन कॉपर और ब्लैकलेआउट में डिजाइन किए गए हैं. दरवाजे के पैड पर बनावट वाले पैनल इसे प्रीमियम लुक देते हैं. इसके अलावा चार रंगों वाली परिवेश लाइटिंग, 8 इंच वाली टचस्क्रीन और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मॉडर्न टेक्नॉलजी का एक्सपीरियंस देते हैं.
Magnite या Tekton किसका माइलेज बढ़िया?
2026 Nissan Magnite लाइनअप 1.0L नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल, और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है. NA पेट्रोल इंजन 5 स्पीड AMT यूनिट के साथ आती है, जबकि TP में वैकल्पिक CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का दावा है कि मैगनाइट 19.4 kmpl (नेचुरल-एसपिरेटेड पेट्रोल MT), 19.7 kmpl (नेचुरल-एसपिरेटेड पेट्रोल AMT), 20 kmpl (टर्बो-पेट्रोल AMT) और 17.4 kmpl (टर्बो-पेट्रोल CVT) का माइलेज देती है.
दूसरी ओर Nissan Tekton की बात करें, तो इसका स्मॉल 1.0 L टर्बो पेट्रोल इंजन 19.4 kmpl तक माइलेज देने का दावा कंपनी की ओर किया जाता है. वहीं, अधिक पावरफुल 1.3 L टर्बो पेट्रोल इंजन का माइलेज 18.5 kmpl बताया जा रहा है. माइलेज के मामले में दोनों की तुलना देखें, तो ज्यादा अंतर नहीं है.
Magnite या Tekton सेफ्टी में कौन आगे?
मेड इन इंडिया Nissan Magnite को Global-NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), हाइड्रलीक ब्रेक असिस्ट (HBA) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), मिलता है.
दूसरी ओर नई Nissan Tekton को भी मजबूत सेफ्टी पैकेज के साथ लाया गया है. इसे BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. सुरक्षा फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग (BSM) लेन कीप असिस्ट, और हिल होल्ड कंट्रोल (HHA) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: 3.70 लाख की Alto K10 या 4.53 लाख की Kwid? जानें किस कार पर पैसा लगाना फायदे का सौदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










