Hero का नया Vida VX2 Plus खरीदने का है मन? पहले जानें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 3 खासियत

Updated:
विज्ञापन
hero vida vx2 plus (Image Credit: Hero Motocorp)

hero vida vx2 plus (Image Credit: Hero Motocorp)

Hero MotoCorp का नया Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी यात्राओं के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसके 4.4 kWh बैटरी पैक, शानदार रेंज और फास्ट चार्जिंग फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें.

विज्ञापन

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एक के बाद एक शानदार स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं. इसी बीच हीरो मोटोकॉर्प का ईवी ब्रांड Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजारों में उतार दिया है. 4.4 kWh पेशकश वाला यह स्कूटर विशेषरूप से उनलोगों को माइंड में रखकर बनाया गया है, जो लॉंग जर्नी रोजाना करते हैं और बार-बार चार्जिंग की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं. कंपनी ने दावा किया है कि न्यू मॉडल में काफी कुछ अलग मिलेगा, जिससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी. ऐसे में यदि आपके दिमाग में भी इस न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का विचार चल रहा है, तो इसकी 3 खासियत पहले जान लीजिए. 

चार्जिंग के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार 

Hero Vida VX2 4.4 kWh को खासतौर पर चार्जिंग के मामले में बेहतर बनाया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1 kW वाला पोर्टेबल चार्जिंग सिस्टम लगाया गया हा, जिसके चलते साढ़े 3 घंटे में इसकी बैटरी 0 से 80 पर्सेंट चार्ज हो सकती है. इतना ही नहीं, डीसी (DC) फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 65 मिनट में बैटरी को इतना चार्ज कर सकते हैं. कंपनी ने तेज चार्जिंग की सुविधा उन लोगों को माइंड में रखते हुए दी है, जिन्हें रोजाना दिन में काफी बार इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करना पड़ता है.

लंबी दूरी करने के लिए बढ़िया चॉइस 

इसके अलावा यदि आप रोजाना लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो Hero Vida VX2 Plus आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है. इसमें 4.4 kWh पावर वाला बैटरी पैक कंपनी ऑफर कर रही है. इसमें 2.2 kWh वाली रिमूवल बैट्रीज लगाए गए हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर कभी भी चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा कंपनी दावा करती है कि एक बार फूल चार्ज करने पर इसकी रेंज 187 किलोमीटर तक हो सकती है, जो लॉंग जर्नी के लिए शानदार है. लंबी दूरी पर जाने वालों के लिए रिमूवबल बैटरी का फायदा मिल सकता है. घर या दफ्तर में ईजी चार्ज कर सकते हैं.

राइडर्स को मिलते हैं शानदार फीचर्स 

हीरो विदा डिएक्स प्लस में कंपनी ने ग्राहकों के लिए शानदार फीचर्स दिए हैं, जो राइडिंग एक्सपिरियंस को और रोमांचक बनाता है. इसमें आपको 4.4 इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, टू वे थ्रोटल, 2 राइड्स मोड, रिवर्स मोड, पार्क मोड और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए फ्रंट में ड्रम और रियर में ड्रम ब्रेक और कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) लगे हैं. इसके अलावा अपडेट के रूप में सपोर्ट ओवर द एयर (OTA) मिले हैं. क्विक ओवेरटेकिंग के लिए बूस्ट फंक्शन लगे हैं. 

Hero Vida VX2 Plus की कीमत क्या है?

हीरो ने अपनी इस 4.4 kWH इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 1,43,990 रुपए (दिल्ली) रखी है. कंपनी का यह कहना है कि Hero Vida VX2 Plus बिक्री के लिए 26 जुलाई तक देश के रेजिस्टर्ड डीलरशिप पर उपलब्ध होगी. यदि आपका दिल इस शानदार स्कूटर पर आ चुका है और इसे खरीदना चाहते हैं, तो जुलाई अंत तक इंतजार करना पड़ेगा. स्पीड चार्जिंग, लॉंग दूरी और बेहतर सर्विस के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: EV Scooter Buying Guide 2026: बजट, रेंज और भरोसे पर चुनें अपना बेस्ट मॉडल; यहां देखें टॉप ऑप्शंस

Image


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे shivansh.shekhar143@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola