किसी में 200km रेंज, तो किसी में 52 लीटर बूट स्पेस... ये हैं 3 न्यू लॉन्च फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated:
विज्ञापन

New Launch Electric Scooter in India (Pic: Ather, E3 & Ampere)

अगस्त 2026 में तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आ गए हैं. Ampere Magnus G Max, E3 Trion और Ather Konarc अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं. जानिए कौन-सा स्कूटर आपके लिए सबसे अच्छा है.

विज्ञापन

अगस्त 2026 में अब तक तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बाजार में एंट्री हुई है. इनमें एम्पीयर मैग्नस (Ampere Magnus G Max), ई3 ट्रियोन (E3 Trion) और एथर कोनार्क (Ather Konarc) शामिल हैं. यह सभी मॉडल अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. तीनों का खासियतें एक-दूसरे से अलग हैं. किसी में रेंज ज्यादा है, तो कोई बूट स्पेस और फीचर्स के मामले में आगे है. यदि आपने भी इन तीनों में से किसी एक को खरीदने का प्लान बनाया है, तो सबसे पहले इनके बारे में जान लें. आइए हम आपको बताते हैं. 

विज्ञापन

एम्पीयर मैग्नस जी मैक्स (Ampere Magnus G Max)

अगस्त 2026 में आए Ampere Magnus G Max की शुरुआती कीमत 1,02,999 लाख रुपये रखी गई है. इसमें कंपनी ने 3kWh की LFP बैटरी पैक ऑफर की है और साथ ही, 2.4kW की हब-माउंटेड मोटर दी गई है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह बैटरी 142 किलोमीटर की IDC रेंज देता है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी बैटरी पर 5 साल या 75 हजार किलोमीटर वारंटी दे रही है. दावा है कि बैटरी की कुल लाइफ 2 लाख किलोमीटर है. 

ई3 ट्रियोन (E3 Trion) 

अगस्त 2026 में लॉन्च हुआ ई3 ट्रियोन आधुनिक तकनीक से लैस है. 3 वेरिएंट में अलग-अलग बैटरी का ऑप्शन दिया गया है. सबसे पहला C1 है, जिसमें 2.3kWh रिमूवेबल बैटरी है, जो 108 किलोमीटर तक रेंज दे सकता है. दूसरा वेरिएंट C1x है, जिसमें आपको 3kWh फिक्स्ड बैटरी मिलती है और यह 165 किलोमीटर रेंज देता है, जो सबसे ज्यादा है. इस स्कूटर का तीसरा वेरिएंट 3kWh फिक्स्ड बैटरी है और यह एक बार फुल चार्ज करने पर 128 किलोमीटर चल सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है. इसकी खास बात यह है कि इसमें 52 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 301km की रेंज, कीमत ₹80 हजार से भी कम...Ola ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

एथर कोनार्क (Ather Konarc)

एथर कोनार्क को भी अगस्त 2026 में 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है. कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट, S 100, S 125 और S 161 में पेश किया है. Ather Konarc के तीनों वेरिएंट S 100, S 125 और S 161 में बैटरी और पावर के हिसाब से फर्क देखने को मिलता है. S 100 में 2.1kWh की बैटरी दी गई है, जो 4kW की पावर और 16Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, S 125 में 2.7kWh और S 161 में 3.5kWh की बैटरी मिलती है. दोनों मॉडल 4.7kW की पावर और 16Nm का टॉर्क देते हैं. खास बात यह है कि तीनों की टॉप स्पीड 70kmph तक सीमित है. रेंज की बात करें तो S 100 की TrueRange 80km, S 125 की 100km और S 161 की 130km बताई गई है. 

ये भी पढ़ें: Ather Konarc हुआ लॉन्च, 31 लीटर स्टोरेज के साथ मिलेगी 161km तक की रेंज, 200km वाला मॉडल भी आएगा

किसे खरीदना होगा बेहतर? 

बजट और डेली के सामान्य इस्तेमाल के लिए एम्पीयर मैग्नस चुन सकते हैं. एडवांस तकनीक, रिमूवेबल बैटरी और ज्यादा स्टोरेज पसंद है तो E3 Trion बेहतर रहेगा. वहीं, शानदार बिल्ड क्वालिटी, नए फीचर्स और प्रीमियम ब्रांड अनुभव के लिए एथर कोनार्क सबसे बेहतरीन ऑप्शन है.  


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola