₹1 लाख से कम में मिलते हैं ये 5 स्टाइलिश 125cc स्कूटर, लुक देख लोग भी पूछेंगे नाम

Updated:
विज्ञापन
5 स्टाइलिश 125cc स्कूटर

5 स्टाइलिश 125cc स्कूटर

अगर आप 1 लाख रुपये से कम में नया 125cc स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Yamaha Fascino 125, TVS Jupiter 125, Suzuki Access 125, TVS Ntorq 125 और Honda Dio 125 बेहतरीन ऑपशंस हैं. ये स्कूटर स्टाइलिश डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए शानदार पैकेज ऑफर करते हैं.

विज्ञापन

अब स्कूटर खरीदते समय सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि उसका लुक, डिजाइन और फीचर्स भी उतने ही मायने रखते हैं. यही कारण है कि 125cc सेगमेंट में कंपनियां एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड स्कूटर पेश कर रही हैं. अगर आप भी 1 लाख रुपये से कम के बजट में ऐसा स्कूटर चाहते हैं, जो हर नजर अपनी ओर खींच ले, तो यहां दिये गए 5 मॉडल आपकी शॉर्टलिस्ट में जरूर होने चाहिए.

Yamaha Fascino 125

अगर आपको रेट्रो लुक पसंद है, तो Yamaha Fascino 125 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77,980 रुपये है. इसका डिजाइन बाकी स्कूटर्स से बिल्कुल अलग है. इसमें सॉफ्ट कर्व्स और क्लासिक स्टाइल देखने को मिलता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. फीचर्स की बात करें, तो इसके हाई वेरिएंट्स में Bluetooth कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग और Hybrid Assist टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो स्टाइल के साथ रोजमर्रा की सुविधा भी चाहते हैं. इसका डिजाइन सिंपल लेकिन मॉडर्न है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसमें फ्रंट फ्यूल फिलिंग, बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और आरामदायक सीट जैसी खूबियां मिलती हैं, जो डेली यूज में काफी काम आती हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79,600 रुपये है.

Suzuki Access 125

Suzuki Access 125 लंबे समय से भारतीय बाजार के सबसे भरोसेमंद फैमिली स्कूटर्स में शामिल रहा है. इसका डिजाइन ज्यादा दिखावटी नहीं है, लेकिन इसका क्लीन और प्रीमियम लुक आज भी लोगों को पसंद आता है. नए मॉडल में Bluetooth-इनेबल्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड बॉडी डिजाइन दिया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न फील देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 81,585 रुपये है.

TVS Ntorq 125

TVS Ntorq 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,350 रुपये है. अगर आपको स्पोर्टी डिजाइन पसंद है, तो TVS Ntorq 125 सबसे दमदार ऑपशंस में से एक है. इसकी शार्प बॉडी लाइन्स, अग्रेसिव ग्राफिक्स और स्पोर्टी स्टाइल इसे यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर बनाते हैं. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, फीचर-लोडेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे इस सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड स्कूटर बनाते हैं.

Honda Dio 125

Honda Dio 125 खासतौर पर यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 88,134 रुपये है. इसका अग्रेसिव फ्रंट डिजाइन, स्पोर्टी ग्राफिक्स और शार्प स्टाइल इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं. इसके टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और Smart Key जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं.

कौन-सा स्कूटर खरीदें?

अगर आपको रेट्रो लुक पसंद है, तो Yamaha Fascino 125 बेहतर ऑप्शन हो सकता है. स्पोर्टी डिजाइन के लिए Honda Dio 125 और TVS Ntorq 125 शानदार हैं. वहीं, अगर आपकी प्रायोरिटी फैमिली यूज, आराम और प्रैक्टिकल फीचर्स हैं, तो TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125 आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत के 5 सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड देखकर भूल जाएंगे पेट्रोल स्कूटर


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola