ePaper

वृषभ साप्ताहिक राशिफल: बहुत दिनों से अधूरी पड़ी योजना के पूरी होने की खुशी होगी

Updated at : 28 Aug 2022 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
वृषभ साप्ताहिक राशिफल: बहुत दिनों से अधूरी पड़ी योजना के पूरी होने की खुशी होगी

वृषभ साप्ताहिक राशिफल: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (28 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

वृष

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन के योग हैं. हर स्थिति के लिए तैयार रहें और अपनी सोच सकारात्मक रखें. उचित सावधानी बरतें एवं कार्य संबंधित सभी कागजात संभाल कर रखें. बहुत दिनों से अधूरी पड़ी योजना के पूरी होने की खुशी होगी. भौतिक साधनों पर खर्च अधिक हो सकता है. बजट के हिसाब से कार्य करें.

करियर बिजनेस

आप चाहते हैं कि सब कुछ आपकी सोच और योजना के अनुसार हो, जो अमूमन आपके कार्यक्षेत्र में होता नहीं है. इसके कारण इस सप्ताह आपका मन व्यथीत रहेगा, लेकिन समझदारी के साथ यदि अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.

रिलेशनशिप

आपने जिन रिश्तों को ईमानदारी के साथ निभाया है, अब समय आ गया है कि उन रिश्तों से आपको फल भी मिले. रिश्तों को लेकर आपको नया अनुभव होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे. हालांकि भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी.

हेल्थ

इस सप्ताह शारीरिक रूप से आप स्फूर्ति से भरे रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. जो जातक दमे के रोगी हैं उन्हें सतर्क रहना होगा और नियमित डॉक्टरी जांच करवाते रहना होगा. सर्दी खांसी के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है.

लकी डेट, दिन, रंग

लकी डेट: 29, 30, 03

कलर: पीला, गुलाबी, लाल

लकी दिन: रविवार, बुधवार, गुरुवार

सावधानी

कभी-कभी बात को घुमा कर कहने की भी आदत डालनी चाहिए. हर जगह आपकी साफगोई पसंद की जाए जरूरी नहीं. इस सप्ताह इसी व्यक्तित्व का जादू दिखाने की कोशिश करेंगे, तो इसका नुकसान भी हो सकता है. इस सप्ताह यह तय करें कि कहां, क्या और कितना बोलना चाहिए. वाणी पर नियंत्रण रखें.

उपाय

गुरुवार के दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाएं. संभव हो तो गुरुवार का व्रत रखें. गुरुवार का व्रत करें और नमक ग्रहण नहीं करें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: बहुत दिनों से अधूरी पड़ी योजना के पूरी होने की खुशी होगी
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ होने की संभावना है, रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: कोई भी फैसला आर्थिक दृष्टि से सोच-समझ कर ही लें, जोखिम लेने से बचें
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: बचत कम होने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, चिंता बढ़ेगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जरूरत पड़ने पर अपनों से का सहयोग मिलेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: परेशान न रहें और अपनी कोशिश जारी रखें, सफलता मिलनी तय है
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: नये कार्य से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, लम्बी यात्रा करने से बचें
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, सामाजिक-निजी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: आपकी सूझबूझ व निर्णयशक्ति अच्छी रहेगी, जिसका फायदा मिलेगा
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में मजबूती लाने के लिये अपनों का सम्मान करें, रिलैक्स मूड में रहेंगे
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola