मुंगेर सदर अस्पताल जाने से पहले जान लें किस डॉक्टर की है ड्यूटी, जारी हुआ ओपीडी रोस्टर
सांकेतिक तस्वीर
Munger Sadar Hospital OPD : मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, इसका रोस्टर जारी कर दिया गया है.
Munger Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल मुंगेर ने आज के लिए ओपीडी और विभिन्न वार्डों का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके. ऐसे में अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज संबंधित विभाग और चिकित्सक के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
फिजिशियन और विशेषज्ञ डॉक्टर दो पालियों में देंगे सेवा
सदर अस्पताल में फिजिशियन विभाग में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ रौशन मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम चार बजे से शाम छह बजे तक डॉ शशिधर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.
हड्डी रोग विभाग में डॉ निरंजन की ड्यूटी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगायी गयी है. नेत्र विभाग में सुबह की पाली में डॉ अनुराग और शाम की पाली में डॉ रेयान मरीजों का इलाज करेंगे.
दंत विभाग में डॉ पुतुल कुमारी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सेवाएं देंगी. वहीं महिला रोग विभाग में डॉ स्मृति मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगी.
NEET री-एग्जाम से जुड़ी बड़ी खबर
Munger Sadar Hospital OPD: इमरजेंसी और आईसीयू सेवा रहेगी सक्रिय
अस्पताल के इमरजेंसी और आईसीयू विभाग में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ बीएन सिंह की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं आईसीयू राउंड के लिए डॉ के रंजन को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
मेल वार्ड में भर्ती मरीजों की निगरानी और राउंड के लिए डॉ निरंजन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक उपलब्ध रहेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बच्चों और प्रसूता महिलाओं के लिए भी विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध
पीकू वार्ड और एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पंकज सागर की ड्यूटी रहेगी. वहीं प्रसव केंद्र में डॉ अर्चना सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सेवाएं देंगी.
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस
एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










