बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फर्स्ट फेज में छह कर्मचारियों को प्रमोशन देकर राजस्व अधिकारी बनाया है. इन्हें वेतन स्तर-7 दिया गया है. विभाग अब फेजवाइज तरीके से अन्य योग्य कर्मचारियों की प्रमोशन प्रक्रिया भी पूरी करेगा.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का अफसर बनने का इंतजार अब खत्म हो गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पहले चरण की शुरुआत करते हुए बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग के 6 कर्मचारियों को प्रमोट कर दिया है. इन सभी को बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के तहत राजस्व अधिकारी और उसके बराबर के ग्रेड पर तैनात किया गया है.

बढ़ा वेतन और इन जिलों में हुई नई पोस्टिंग

प्रमोशन पाने वाले इन नए अधिकारियों को सरकार ने उच्च वेतनमान यानी सैलरी लेवल-7 दिया है. विभाग ने इनकी पोस्टिंग लिस्ट भी जारी कर दी है. कुमार ललन सिंह को औरंगाबाद भेजा गया है. वहीं, राजेश पासवान, उमेश प्रसाद, अवधेश साह, मंजेश कुमार ईश्वर और संगीता लोमस को बेगूसराय जिले में तैनात किया गया है.

अमीन और कर्मचारियों के लिए पुराना फैसला लागू

विभाग ने इससे पहले राजस्व कर्मचारियों और अमीनों को सहायक राजस्व अधिकारी और सहायक राजस्व अधिकारी (तकनीकी) बनाने का फैसला किया था. अब सरकार इसी फैसले को जमीन पर उतार रही है. नियमों के मुताबिक, बिहार राजस्व सेवा के 25 प्रतिशत पद इन्हीं कर्मचारियों के प्रमोशन से भरे जाने का प्रावधान है.

प्रमोशन के लिए क्या हैं शर्तें?

कर्मचारियों को अधिकारी बनने के लिए विभाग की कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं. इसके लिए कर्मचारी की कम से कम 10 साल की नौकरी बेदाग होनी चाहिए और उन्हें एक सीमित परीक्षा पास करनी होती है. हालांकि यह सिस्टम नियमित नहीं होने से सैकड़ों कर्मचारी 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आंदोलन के बाद जागी सरकार, फेजवाइज तरीके से होगा काम

पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने एक लंबा आंदोलन किया था. इस बड़े आंदोलन के बाद ही विभाग की नींद टूटी और फाइलों पर काम तेज हुआ. सरकार अब फेजवाइज में बचे हुए कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया को पूरा करेगी, जिससे बाकी लोगों का इंतजार भी जल्द खत्म होगा.

इसे भी पढ़ें: BPSC 70वीं फाइनल रिजल्ट में 1282 पुरुष, 745 महिलाएं सफल, 333 बाहरी कैंडिडेट ने भी मारी बाजी

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन