कच्ची कांवरिया पथ पर हार्ट अटैक से समस्तीपुर जिले के 70 वर्षीय कांवरिया की मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन एवं मौके पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज से बाबा धाम जा रहे 70 वर्षीय कांवरिया की हार्ट अटैक से मौत। असरगंज पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

मुंगेर : सावन की तीसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिये कच्ची कांवरिया पथ से बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे हैं. इसी दौरान सोमवार को कच्ची कांवरिया पथ पर हार्ट अटैक से 70 वर्षीय कांवरिये की मौत हो गयी. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के फुलहरा देवघा निवासी दिनेश दास के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बताया गया कि दिनेश दास आठ कांवरियों के जत्थे के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. साथ चल रहे कांवरियों के अनुसार, दिनेश दास जत्थे में सबसे पीछे चल रहे थे. अचानक उन्होंने पीछे से आवाज लगाकर साथियों से रुकने को कहा. कांवरियों ने पीछे मुड़कर देखा तो वह लड़खड़ा रहे थे. उन्हें संभालने की कोशिश की गयी, लेकिन वह जमीन पर गिर पड़े.

रोते बिलखते  परिजन एवं मौके पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network
रोते बिलखते परिजन एवं मौके पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

घटना की सूचना मिलने पर असरगंज थाना की डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. एएसआई अनुराधा कुमारी ने पुलिस टीम की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी अमिरका देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजन शव को गांव तक पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे. पुलिस शव को परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटी है .


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन